Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने आज शहर में फैले अवैध देह व्यापार के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। SP को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कई होटलों में लंबे समय से गैरकानूनी गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही SDPO सदर, छह दंडाधिकारी और भारी पुलिस बल के साथ एक साथ कई होटलों पर रेड मारी गई। जिन होटलों पर कार्रवाई हुई उनमें होटल 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल 2 ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल वर्णिका। छापेमारी के दौरान 23 महिला और पुरुष को मौके से पकड़ा गया और सभी होटलों को सील कर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी वैधनाथ कामति ने बताया कि अवैध गतिविधियों की सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई और इस तरह के काम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे।पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसे छापे आगे भी जारी रहेंगे ताकि शहर को अवैध धंधों से मुक्त किया जा सके। जनता ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
हजारीबाग में छह होटल सील, कई महिला और पुरुष पकड़े गये… देखें वीडियो#hazaribagh #police #racket #bigbreking #Jharkhand pic.twitter.com/oi1GpcNXCE
— KohramLive (@KohramLive) August 19, 2025










