spot_img

एक साथ चली गई 6 बच्चों की जान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : पूर्वी चंपारण का केसरिया थाना क्षेत्र के लोहरगांवा गांव में रघवा नदी में भंवर ने छह मासूम बच्चों को हमेशा के लिये निगल लिया। आज शाम करीब चार बजे सभी बच्चे घर से घास काटने और बकरियां चराने निकले थे। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि रोज की तरह वे नदी किनारे खेलने पहुंचे और नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रिंस नाम का एक बच्चा अचानक नदी के गहरे हिस्से में चला गया। तेज बहाव में फंसकर वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिये साथ के पांचों बच्चे भी एक-एक कर पानी में कूद गये। लेकिन नदी में बने भंवर और तेज धारा ने किसी को मौका नहीं दिया। कुछ ही सेकंड में सभी संतुलन खो बैठे और पानी के भीतर समा गये। नदी किनारे मौजूद लोगों ने जब बच्चों को डूबते देखा, तो शोर मचाया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ते हुये पहुंचे। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। तेज बहाव ने मासूम जिंदगियों को बहा दिया। देर शाम सभी बच्चों की डेड बॉडी बरामद की गई। मृतकों में चार बच्चियां(3 सगी बहनें) और 2 सगे भाई शामिल है। गांव के लोग बेहद दुखी हैं। इस बीच जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुये मीडिया को बताया कि मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सहायता राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस को देखते ही चौथी मंजिल से कूद गई विदेशी महिला… जानें क्यों

Delhi : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार...

एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…

Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…

Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...

हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...