Ranchi : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर आंगन में खुशियां झलके, इसके लिये सखी मंडल की बहनें दिन रात अपना हुनर दिखाने में जुट गई हैं। मकसद है 10 लाख तिरंगा तैयार कर फहरा देने का। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान किया गया है। यह आह्वान युवा सीएम हेमंत सोरेन ने किया है। कोरोना महामारी में सखी मंडल मास्क बनाकर अपने जज्बे और हुनर दिखा चुकी है। तिरंगा की आन, बान और शान बरकरार रहे, इसके लिये राज्य के अलग अलग जिलों के TPC सेंटर (परिधान उत्पादन ट्रेनिंग-सह-प्रोडक्शन सेंटर) में महिलाएं दिन-रात काम कर रही हैं।
तिरंगा बनाने के काम पर खुद पर नाज कर रही महिलाएं
तिरंगा बनाने में जुटी ग्रामीण महिलायें को पहले ट्रेनिंग दी गई। झंडा कितना बड़ा और कैसे बनाना है, इसपर बताया गया। वहीं सिलाई के समय यह गौर करने को कहा गया है कि अलग रंग के धागे एक दूसरे में न जुड़े। यह काम पाकर महिलायें खुद पर नाज कर रही है। वहीं बहुत खुश है। तिरंगा तैयार कर रही कुछ महिलाओं का कहना था कि उन्हें इस बात का नाज है कि वह तिरंगा तैयार करने में लगी है। देश का मान सम्मान बढ़ाने के लिये हर घर में तिरंगा फहराया जायेगा। उनके हाथ का बना झंडा जब लहरेगा, वह पल गजब की खुशी दे जायेगी। इस कारण जी जान से मेहनत कर रहे हैं, कोई चूक ना हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
हर घर तिरंगा फहरे, इसके लिये TPC में बने झंडे संकुल स्तरीय संगठन के जरिये सभी घरों तक पहुचायें जायेंगे। सखी मंडल की यह महिलाएं आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर जश्न भी मनायेंगी। घरों में जाकर उन्हें पोस्टर, बैनर्स, वीडियो दिखा उन्हें राष्ट्रध्वज के महत्व और उसकी गरिमा के बारे में जानकारी भी दी जायेगी।
इसे भी पढ़ें : राजस्थान में सेना का विमान क्रैश, दो पायलट शहीद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : किसानों और मजदूरों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम हेमंत












