spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हे विधाता ये क्‍या किया… एक दरवाजे से उठी ननद की डोली, दूसरे से भाभी की अर्थी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ग्‍वालियर : घर में ननद की शादी थी। भाभी पर पूरी शादी के अैरेंजमेंट की जिम्‍मेवारी थी। भाभी शादी की पूरी जिम्‍मेवारी निभा रही थी। मेहमानों का ख्‍याल रखने से लेकर रश्‍में अदायगी की पूरी देखरेख कर रही थी। खुशी का माहौल था। अचानक से एक हादसा हुआ और खुशी का माहौल पलभर में गम में बदल गया। करंट लगने से भाभी की मौत हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में शादी की रश्‍में पूरी कर एक तरफ बेटी को विदा किया गया तो दूसरी तरफ बहू की अर्थी उठी।

Read More : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा

घटना ग्वालियर जिले के माधवगंज थाना इलाके से सामने आई। जहां नगर निगम कर्मचारी अजय पाल की चचेरी बहन मनाली की शादी सोमवार को होनी थी। कोरोना गाइडलाइन के चलते मैरिज गार्डन व होटल प्रतिबंधित थे। जिस कारण उन्होंने घर में ही शादी की तैयारियां की। जिसकी पूरी जिम्मेदारी अजय की पत्नी रेणू संभाल रही थीं।

Read More : रांची-हावड़ा, दानापुर-भागलपुर समेत कई ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

सोमवार दोपहर शादी की कुछ रस्मों को पूरा करने के बाद रेणू अपने दूसरे घर जा रही थीं। एक गली में टेंट लगा होने के कारण वह दूसरे रास्ते से गईं, करंट का एक तार रास्ते में लगे पोल को छू रहा था। जैसे ही रेणू ने पोल पर हाथ रखा, करंट लग गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अस्‍पताल ले गए। जहां इलाज शुरू होने से पहले ही रेणू की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बॉडी घर वालों को सौंप दिया। जिसके बाद किसी तरह एक तरफ ननद की शादी की रश्‍म अदायगी कर उसे विदा किया गया तो दूसरी तरफ भाभी की अर्थी उठी।

Read More : बिहार में शादी पर रोक नहीं, DJ पर बैन… जानिये बिहार का नया Guideline

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...