UP : शाम के सात बजे थे, हाथरस की भीड़भाड़ से भरी तहसील गेट के पास, एक लड़की स्कूटी पर अपनी मां के साथ बाजार जा रही थी। सामने से आई एक गोली ने सब कुछ बदल दिया। जिंदगी, रिश्ता, भरोसा सब कुछ। नाम था उसका कल्पिता शर्मा। DM के ड्राइवर राकेश शर्मा की होनहार बेटी। रेलवे के लोको पायलट जालंधर से सगाई हो चुकी थी। अगले साल 4 फरवरी को बारात आने वाली थी। लेकिन बारात से पहले श्मशान आया। चार साल पहले, राकेश शर्मा के बेटे विशाल की शादी ज्योति से हुई थी। नाक-नक्श से सुंदर ज्योति तेज थी, लेकिन दिल उसका किसी और के लिए धड़कता था, गुलशन उपाध्याय, सादाबाद का शातिर प्रेमी। कल्पिता ने अपनी भाभी को दो बार गुलशन से बात करते पकड़ा था। हर बार मोबाइल तोड़ा गया, माफी मांगी गई, लेकिन मोहब्बत का नशा बुझा नहीं। जहां रिश्तों की नींव विश्वास पर टिकी होती है, वहां यदि धोखा दरार बन जाये, तो पूरा घर बिखर जाता है। बेटी की हत्या के बाद दुखी पिता राकेश शर्मा बोले, “अगर गुलशन की धमकी को गंभीरता से लिया होता तो मेरी फूल-सी बेटी कल्पिता आज जिंदा होती।” वो याद करते हैं कि कैसे उनकी पुत्रवधू ज्योति, शादी के बाद भी प्रेमी गुलशन उपाध्याय से छुपकर बातें करती थी और जब कल्पिता ने भाभी को रंगे हाथों पकड़ा, तो उसी दिन से उसकी मौत की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। कल्पिता ने जब पहली बार भाभी को गुलशन से बात करते देखा, तो मोबाइल तोड़ा गया, हंगामा हुआ। फिर आई पहली धमकी। दूसरी बार मोबाइल बदला गया, राज फिर खुला, मोबाइल फिर तोड़ा गया और गुलशन की ज़ुबान से फिर वही धमकी निकली, “मार दूंगा।” ज्योति ने माफी मांगी, पर इरादे नहीं बदले। रिश्ते बर्फ की तरह जमते और फिर पिघलते रहे, इधर, गुलशन को चाहिये थी सिर्फ ज्योति और उसका घर, उसका पैसा और जो बीच में आया, वो थी कल्पिता, जिसे रास्ते से हटा दिया गया। पुलिस जांच से खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश में सिर्फ गुलशन नहीं था, बल्कि भाभी ज्योति, बुआ गायत्री, उसके बेटे सूरज और नवीन, सब शामिल थे। मुठभेड़ के बाद नवीन को अरेस्ट कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है।
रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…
Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...
खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…
Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...
मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…
Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...
सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…
Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...







