Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के युवा बेरोजगारों को SIS में नौकरी दी जायेगी। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 4500 बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। हजारीबाग के 16 जगहों पर कैंप लगाया गया है। यह कैंप 15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए गढ़वा के अनुशासनपुरम के सेंट्रल ट्रेनिंग एकेडमी भेजा जायेगा। यह ट्रेनिंग 1 महीने की होगी। इस दौरान रहने, खाने-पीने का इंतेजाम रहेगा। SIS के ग्रुप कमांडेंट रमेश कुमार जायसवाल ने मीडिया को बताया कि भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास या फेल, स्वस्थ योग्य उम्मीदवार, लंबाई कम से कम 167.5 सेंटीमीटर और उम्र 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिये। ट्रेनिंग के बाद सभी उम्मीदवारों को अलग-अलग जगहों के लिए नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। वहीं चयनित उम्मीदवारों को पी. एफ. सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन, बोनस, गेच्यूटी, ई. एस. आई, ग्रुप इन्श्यारेंस , मेडिकल आवास व रियाती मेस की सुविधा, प्रमोशन, दो योग्य बच्चों को आई. पी. एस. देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था तथा स्थानान्तरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जायेगी।
इन जगहों पर लगेगा कैंप
1. बरही थाना परिसर में 15.12.2024
2. बरकाथा थाना परिसर में 16.12.2024
3. चालकुशा थाना परिसर में 17.12.2024
4. चौपारण थाना परिसर में 18.12.2024
5. पदमा थाना परिसर में 19.12.2024
6. बड़कागांव थाना परिसर में 20.12.2024
7. बिष्णुगड़ थाना परिसर 21.12.2024
8. चुरचू थाना परिसर 22.12.2024
9. डाडी थाना परिसर में 23.12.2024
10. दारू थाना परिसर में 24.12.2024
11. इचाक थाना परिसर में 25.12.2024
12. कटकमसाडी थाना परिसर 26.12.2024
13. केरेडारी थाना परिसर में 27.12.24
14. मुफशिल थाना परिसर
15. टाटी झरिया थाना परिसर
16. सदर थाना परिसर में भर्ती कैंप लगेगा
अधिक जानकारी के लिए 8219591494 पर संपर्क करें या www.ssciindia.com को देखे ।








