KohramLive : ”मेरी फूल सी बेटी आकांक्षा ने अपने दम पर सबकुछ हासिल किया था, पर गायक समर सिंह ने मेरी बेटी की जिंदगी तबाह और बर्बाद कर दी। वो बेरहम था। जैसा सलूक वो मेरी बेटी के साथ करता था, वैसा सलूक दुश्मन भी नहीं करते। वह मेरी साहसी बिटिया थी। पर समर सिंह उसे निगल गया।” यह कहना है आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का। बेटी को खोने के बाद मां मधु दुबे की हालत बहुत खराब है। वो बार-बार अपनी बिटिया आकांक्षा को पुकार रही थी। वो बोले जा रही थी कि उसे इतना बड़ा गहरा घाव देकर वह खुद कहां चली गई। लौट आओ, मेरी बेटी।
मां मधु ने पुलिस और मीडिया से गुस्से में पूछा कि अगर समर सिंह ने कुछ नहीं किया है तो वह कल से क्यों गायब है। सामने क्यों नहीं आता। भोजपुरी गायक समर सिंह ही उसकी बेटी की मौत का असली गुनाहगार है। वह बेटी आकांक्षा को खूब टार्चर करता था। मधु दुबे ने थाना में लिखित कंप्लेन किया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिये उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को यह बताया गया है कि आकांक्षा दुबे वाराणसी के टकटकपुर में समर सिंह के साथ रहती थी। दोनों के करीबी रिश्ते थे, किन्तु बीते कुछ लम्हें से दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। तकरार बढ़ते जा रही थी। आकांक्षा तनाव में और दुखी रहने लगी थी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने बेटे के साथ सोमवार की सुबह मुंबई से वाराणसी पहुंची। सारनाथ थाने में अपनी बेटी की मौत को लेकर भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर कई चौंकाने वाले इल्जाम लगाई है। हालांकि रहस्यमय ढंग से गायब गायक समर सिंह का किसी तरह का बयान अबतक सामने नहीं आया है। पुलिस उसे खोज रही है।
मधु दुबे ने पुलिस और मीडिया को बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा ने गायक समर सिंह की करतूतों के बारे में बताया था। उसे मारा-पीटा भी जाता था। वह ऐसा क्यों कर रहा है, यह पूछने पर आकांक्षा ने उन्हें बताया था कि समर चाहता है कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही फिल्म और गाने में काम करे। काम करने पर वह पैसे भी नहीं देता था। किसी और के साथ काम करने जाती थी तो उसे टार्चर किया जाता था। मां मधु दुबे का इल्जाम है कि समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने आकांक्षा से करोड़ों रुपयों का काम कराकर उसे पैसा तक नहीं दिया। 21 मार्च को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। इस बारे में आकांक्षा ने खुद उनको फोन कर बताया था। गौरतलब है कि बीते रविवार को आकांक्षा वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी में एक होटल के कमरा नंबर 105 में फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली थी। वह अपने बेड पर बैठी हुई थी और उसके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था।
इसे भी पढ़ें : पलामू का मोस्ट वांटेड बैजनाथ यादव धराया, टॉप कमांडर के लिए वसूलता था लेवी
इसे भी पढ़ें : होनहार स्टूडेंट्स को सीएम हेमंत ने नवाजा, क्या बोल गये… देखें






