spot_img
spot_img
spot_img

सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम आयेंगे रांची, कब और क्यों… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ आगामी 22 नवंबर को है। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो की देखरेख में समारोह को यादगार बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 23 नवंबर को बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम अपने सुरों से समा बांधेंगे। वहीं, बीच-बीच में रविंद्र सोनी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। विधानसभा स्थापना दिवस समारोह दिन के 11 बजे गवर्नर के गार्ड ऑफ ऑनर से शुरू होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन गवर्नर सीपी राधाकृष्णन करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम हेमंत सोरेन मौजूद रहेंगे। मौके पर चुने गये उत्कृष्ट विधायक और विधानसभा के एक्सीलेंट कर्मी सम्मानित किए जाएंगे।

इसके बाद देश की सीमा पर और नक्सल अभियान में शहीद और शांतिकाल में वीरता प्राप्त झारखंड के बहादुर पुलिसकर्मियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य के खिलाड़ियों और 10वीं, 12वीं समेत अन्य शैक्षणिक संस्थान के टॉपर स्टूडेंट्स को भी नवाजा जाएगा। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले राष्ट्रपति पदक से सम्मानित और चंद्रयान-3 मिशन में भूमिका निभाने वाले राज्य के वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान दिन के 12:50 बजे त्रैमासिक पत्रिका उड़ान समेत अन्य पुस्तकों का विमोचन होगा। सम्मान समारोह के बाद उत्कृष्ट विधायक, मुख्य सचेतक, नेता प्रतिपक्ष और संसदीय कार्यमंत्री का संबोधन होगा। फिर सीएम हेमंत सोरेन गवर्नर लोगों से रू-ब-रू होंगे।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस में हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के विकास की गाथा रोजगार के बढ़ते आंकड़े : CM हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : मक्खन पर लकीर कोई भी खींच सकता, कोई पत्थर पर लकीर खींच दिखाये : मोदी

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मां काली की महा आरती – 2023, देखिए यह अदभुत नजारा

इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस CM का अंदाज देख लोग बोले, ‘यही है जनता का नेता’… देखें वीडियो

Kohramlive : तमिलनाडु के CM विजय नई सरकारी बसों...

भेड़ा पुल पर पुलिस का एक्शन, नाकाम हो गया ये खेल…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नशामुक्त झारखंड अभियान...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

रिम्स के नये डायरेक्टर होंगे ये, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के...

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...