Kohram live desk : कोरोना का कहर बॉलीवुड के कई सारे सितारों के उपर टूटा है। हिन्दी सिनेमा के एक बाद एक सितारे को कोरोना अपनी चपेट में ले रहे है, कार्तिक आर्यन, आमिर खान, परेश रावल, आर माधवन, रणबीर कपूर जैसे सेलेब्स हाल ही में कोरोना की चपेट में आए हैं। ऐसे में अब खबरे आ रही हैं कि बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। रिपोर्ट पाज़िटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ऐड्मिट कराया गया है।

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये
बप्पी की बेटी ने एक स्टेटमेंट जारी कर दी जानकारी
बप्पी लहरी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी उनकी बेटी रीमा लहरी ने एक स्टेटमेंट जारी कर दी है। उनकी फैमिली ने बीते कुछ दिनों में बप्पी लहरी के टच में आए सभी लोगों से अपना एहतियातन कोविड-19 टेस्ट कराने का आग्रह भी किया है। रीमा ने स्टेटमेंट में कहा, “बप्पी दा ने अत्यधिक सावधानी बरती, लेकिन इसके बावजूद उनमें कोविड के हल्के लक्षण पाए गए हैं। उन्हें उनकी उम्र के चलते डॉ.उद्वाडिया की देखरेख में एहतियात के तौर पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे जल्द ही ठीक होकर घर लौट आएंगे। उन्हें हमेशा अपनी दुआओं में रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

इसे भी पढ़ें :अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा लें अपना काम
म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान
बप्पी लहरी ने बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है। अपनी लंबी पारी में वो 500 से ज्यादा गाने कंपोज कर चुके हैं। बप्पी लहरी के गाने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। पॉप म्यूजिक को बॉलीवुड का एक अहम हिस्सा बनाने का श्रेय उन्हें भी जाता है। म्यूजिक के अलावा बप्पी लहरी ढेर सारा सोना पहनने के लिए भी सुर्खियों में रहे हैं।









