spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

‘तेरी मिट्‌टी’ गाने के सिंगर बी प्राक के पिता का निधन, बोले-डैड मैं…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk: “तेरी मिट्‌टी में मिल जावा” गाने से पॉपुलर हुये सिंगर बी प्राक के पिता वरिंदर बच्चन का निधन हो गया। प्राक ने खुद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी। इस पोस्ट के साथ बी प्राक ने अपने पिता के साथ की एक फोटो भी शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया है कि कुछ समय पहले उनके चाचा का भी निधन हो गया है।

 मैं टूट गया हूं

बी प्राक ने पिता की फोटो शेयर कर लिखा, “शब्द नहीं हैं, मैं सुन्न हो गया हूं, मैं खो गया हूं, मैं टूट गया हूं। पहले चाचा और अब आप। सच में आपकी बहुत याद आ रही है। मेरे गाने पर आपकी हर प्रतिक्रिया और मेरे लिए आपकी आंखों में खुशी के आंसू मैं बहुत मिस करूंगा डैडी। आई लव यू सो मच और मैं आपको बहुत मिस करने वाला हूं। हमेशा मुझे और फैमिली को आशीर्वाद दें। RIP डैडी, RIP लीजेंड।”

View this post on Instagram

A post shared by B PRAAK(HIS HIGHNESS) (@bpraak)

पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर थे बी प्राक के पिता

बी प्राक की इस पोस्ट पर बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के सेलेब्स समेत कई फैंस कमेंट कर उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और दुख व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि बी प्राक के पिता भी एक पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर और कंपोजर रहे हैं। बी प्राक ने भी पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘मन भरया’ गाने से सिंगिंग में डेब्यू किया था। उन्होंने गीतकार जानी के साथ भी कई बार सहयोग किया है।

बी प्राक ने ‘तेरी मिट्‌टी’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू

बी प्राक ने 2019 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘केसरी’ के लिए ‘तेरी मिट्‌टी’ गाने से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। उन्होंने ‘बारिश की जाए’, ‘बेशर्म बेवफा’, ‘होए इश्क न’, ‘कुछ भी हो जाए’, ‘क्यों’, ‘फिलहाल’, ‘फिलहाल-2’, ‘जिनके लिए’, ‘जन्नत’, ‘मन भरया-2’, ‘पछताओगे’, ‘रांझणा’, ‘ओ साकी साकी’, नाह गोरिए जैसे हिट गाने गाए हैं।

इसे भी पढ़ें :

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सफल सर्जरी, अस्पताल में मिले CM…

Kohramlive : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती...

बड़ा एक्शन, राजपाल यादव की संपत्तियां होंगी नीलाम…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर...

पंचतत्व में विलीन हुये प्रदीप रावत, आमिर खान ने दी अंतिम विदाई, रजा मुराद बोले…

Kohramlive : पर्दे पर अपनी दमदार आवाज, रौबदार शख्सियत...

‘गजनी’ और ‘लगान’ के अभिनेता का निधन…

Kohramlive : हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने...

TV अभिनेत्री अदिति शर्मा का घरेलू कलह का दर्द, जांच शुरू…

Kohramlive : TV इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: