Kohramlive : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर को छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने 850 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। सोसाइटी ने यह नोटिस नवजोत सिद्धू की तरफ से किये गये कैंसर इलाज के दावे को लेकर भेजा है। सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने चिंता जताते हुये कहा कि इस तरह के झूठे दावे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। वहीं, उन्हें एलोपैथिक दवाओं और चिकित्सा के बारे में नकारात्मक सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। यहां तक कि कैंसर रोगियों को दवा लेने से रोकने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे उनकी मृत्यु का खतरा बढ़ गया है। वायरल वीडियो में सिद्धू ने दावा किया था कि उन्होंने आयुर्वेद के सहारे अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर इलाज किया है। हालांकि उनके इस दावे को विशेषज्ञों ने खारिज कर दिया था। सिद्धू ने दावा किया था कि उनकी पत्नी नवजोत कौर का स्टेज 4 कैंसर का इलाज एक डाइट प्लान से किया गया है। सिद्धू ने यह भी कहा कि मेरे लिये डॉक्टर भगवान का रूप है। शुरुआत में कैंसर पर एलोपैथी से ही काबू पाया गया। मेरे घर में एक डॉक्टर रह चुके हैं। उन्होंने अपनी पत्नी का पूरा डाइट प्लान इंटरनेट मीडिया पर जारी किया। हालांकि बाद में सिद्धू को इस दावे की वजह से देश भर के डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों को कड़ी प्रतिक्रिया झेलनी पड़ी थी।
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…
इसे भी पढ़ें :यात्री वाहन पर गो’लियों की बौछार, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…





