दोस्ती के नाम पर कफन, केवल इस चलते मा’र दिया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो में रहनेवाला देवाशीष बीते 10 जून की दोपहर सेक्टर तीन की गलियों से अपनी मां रीता देवी से यह कहकर घर से निकला कि “मैं बस अमन से मिलकर आता हूं मम्मी।” और फिर कभी नहीं लौटा। सेक्टर 12 का अमन… वही उम्र, वही स्कूल, वही जिले की मिट्टी। दोनों उत्तर प्रदेश की जड़ों से थे, लेकिन बोकारो की हवा में सपने बुन रहे थे। अमन खतरनाक इरादे संंजोये एक किराये का घर, गेमन कॉलोनी में, सोशल मीडिया से बुक कराया। एक बोतल शराब, जिसके हर घूंट में एक जहर था, एक साजिश थी। उसने अपने ही जिगरी दोस्त देवाशीष का किडनैपिंग कर लिया और बतौर फिरौती 25 लाख रुपये की डिमांड कर दी। बोकारो पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह ने इस कांड को गंभीरता से लिया। DSP आलोक रंजन और उनकी टीम जब रात 12 बजे गेमन कॉलोनी के क्वार्टर G-9 पहुंची, तो वहां का सीन देख दंग रह गये। देवाशीष को मारकर कर मिट्टी खोदकर उसे दफन कर दिया गया था। मौके पर एक साबल भी मिला। एक मोबाइल, एक सिम, शराब की बोतल भी जब्त कर ली गई। “क्यों किया ये सब?” DSP के इस सवाल पर अमन ने कहा,  “25 लाख चाहिये थे। मेरा बैंक खाता साइबर फ्रॉड में फंस गया। खाते में 11 लाख अटके हैं, उसे छुड़ाना था। देवाशीष को अगवा किया। लेकिन वो मुझे पहचान गया, इसीलिये मार डाला।” बस इतनी सी बात थी? एक दोस्त का कत्ल,  सिर्फ इसीलिए? अगले सवाल पर अमन ने कहा कि उसने खुद गड्ढा खोदा था, शव को गाड़ा, ऊपर से एक पौधा लगा दिया। मारे गये देवाशीष की मां रीता देवी ने केस दर्ज कराया है। मां को शक है कि उसके बेटे की हत्या में केवल अमन नहीं, कुछ और लोग शामिल हैं, जो पर्दे के पीछे हैं। जांच अधूरी है। गिरफ्तार अमन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया के करौदी गांव का रहनेवाला है। अमन के पिता बोकारो में एक कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि देवाशीष के पिता ओडिशा में एक कंपनी में काम करते थे। इस बात का खुलासा आज बोकारो के SP हरविंदर सिंह ने मीडिया के सामने किया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : महंगाई की मार अब सीधे किचन तक...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...