spot_img
spot_img

श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा शुरू, गुजरात से पधारे 12 विद्वान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के पावन धरा पर, जब प्रभु की महिमा गूंजे और भक्ति की सरिता प्रवाहित हो, तब वातावरण स्वयं एक आध्यात्मिक आनंद में डूब जाता है। आज यानी 30 मार्च की शुभ वेला में, श्री जलाराम मंदिर समिति (गुजराती समाज, रांची) द्वारा आयोजित चिर प्रतिक्षित श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। साक्षात देवत्व के आह्वान के साथ, देव मंदिर, डंगराटोली चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सजीवता से भरपूर इस यात्रा में श्रद्धालुजन, श्रद्धा और भक्ति की अलौकिक छटा बिखेरते हुये आगे बढ़े। शोभायात्रा में कथा वाचक श्री मोहितभाई राज्य गुरु जी एवं गुजरात से पधारे 12 विद्वान ब्राह्मणों की उपस्थिति ने इस आयोजन को दिव्यता से सराबोर कर दिया।

कथा का शुभारंभ एवं उद्देश्य 

दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक भागवत कथा का प्रथम दिवस आयोजित हुआ, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा का रसास्वादन किया। इस सात दिवसीय कथा का मुख्य उद्देश्य रांची में जलाराम मंदिर एवं भव्य राम दरबार का निर्माण बताया गया। धर्म और आस्था की इस पावन धारा को दूर-दूर तक पहुंचाने हेतु कथा का सीधा प्रसारण श्री मोहितभाई राज्य गुरु जी के यूट्यूब चैनल (shree mohitbhai ji rajyaguru official) से किया जा रहा है। भक्ति, श्रद्धा और प्रभु प्रेम से ओत-प्रोत यह सात दिवसीय भागवत कथा 5 अप्रैल 2025 को समापन होगा। भक्तों का उमड़ता सैलाब, श्रीहरि के चरणों में अर्पित श्रद्धा और संकल्प यादगार बना देगा।

इस पुण्य अवसर पर शहर के कई हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। मौके पर रामजी भाई पटेल, छगन भाई पटेल, हरि भाई पटेल, जेठाभाई पटेल, बिनोद जी, प्रभुलाल पटेल, राजेश चौहान, आनंद मानेक, पंकज ठक्कर, हरिश जोशी (राजू भाई), निलेश चौहान, मुकेश चोटलिया, कुनाल टाक, अनुराग पटेल, हेमंत पटेल, विजय पटेल, शरद पटेल एवं मंगला बेन, जेशु बेन, भारती बेन, चंचल बेन, रंजिता बेन,  रीचा बेन सहित अन्य श्रद्धालु भी पूरे भक्तिभाव से इस आयोजन में सहभागी बने।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...