Kohramlive : बॉलीवुड की चुलबुली और दिलकश अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर भी वायरल है। उनकी हालिया हिट फिल्म ‘स्त्री 2’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, वहीं उनके दिल में भी प्यार की हलचलें तेज हो गई हैं। हाल ही में मुंबई की सड़कों पर जब श्रद्धा को स्पॉट किया गया, तो फैंस की निगाहें उनकी मुस्कान से ज्यादा उनके फोन के वॉलपेपर पर टिक गईं। वहीं, जैसे ही तस्वीर ज़ूम हुई, राज़ खुल गया—वॉलपेपर में श्रद्धा किसी और के साथ नहीं बल्कि राहुल मोदी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही थीं!
पर्दे के पीछे से प्यार तक (Shraddha Kapoor)
राहुल मोदी कोई और नहीं बल्कि एक टैलेंटेड फिल्म राइटर हैं, जिन्होंने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी हिट फिल्म में काम किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका किसी को पता भी नहीं चला! अब मीडिया गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि श्रद्धा और राहुल जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा के परिवार ने भी इस रिश्ते पर अपनी मुहर लगा दी है। जी हां! यानी कपूर खानदान को राहुल मोदी अपना होने वाला दामाद मान चुका है। बॉलीवुड के गलियारों में इस लव स्टोरी को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला












