रांची : कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। देश में एक दिन में अबतक के सबसे अधिक 1 लाख 15 हजार नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले बीते रविवार को 24 घंटे में संक्रमण के 1,03,558 नए मामले सामने आए थे। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 12,799,746 हो गए हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों ने 800,000 का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 843,779 है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कोरोना पर सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, इन पर भी लगी पाबंदी
वहीं झारखंड की बात करें तो मंगलवार को 1264 पॉजिटिव केस मिले। रांची में सर्वाधिक 539 नए केस आए हैं। कोरोना से 4 मरीजों की मौत भी हो गई। मृतकों में गिरिडीह, गुमला में 1-1, रांची में 2 मरीज शामिल हैं। वहीं मंगलवार को रांची में 138 लोगों ने कोरोना को मात दी।
इसे भी पढ़ें : माही की बगिया के कड़कनाथ की मार्केट में खूब डिमांड
पूर्वी सिंहभूम में 191, बोकारो में 65, रामगढ़ में 19, देवघर में 47, धनबाद में 72, गुमला में 23, जामताड़ा में 31 और लातेहार में 11 समेत अन्य जिलों में भी पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
धनबाद में संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती नहीं कराने वाले तीन बीडीओ-सीओ और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी का डीसी ने वेतन रोकने का आदेश दिया है। धनबाद में कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाए गए मरीज बाजारों में घूमते रहे, घर भी गए, मगर इस दौरान जिम्मेवार बेपरवाह बने रहे और उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। मामला उजागर होने के बाद डीसी ने सख्ती दिखाते हुए तीनो अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और वेतन रोकने का आदेश दिया है।
महाराष्ट्र में फिर नये संक्रमित 50 हजार के पार
महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। नए मामलों का हर दिन कोई रिकॉर्ड बन रहा है। बीते दिन महाराष्ट्र में 55,469 केस दर्ज किए गए। जबकि 297 मौतें हुई। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में औसतन 50 हजार के करीब मामले आ रहे हैं, जो चिंता बढ़ा रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते दिन सिर्फ मुंबई और पुणे में ही 10-10 हजार नए केस सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची में M_Bazar, Firayalal, V2 मॉल और BLUSH सील, जानिये और क्या हुआ बंद
दिल्ली में भी टूटा रिकॉर्ड
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गई है। बीते दिन दिल्ली में 5100 कोरोना के नए केस दर्ज किए गए, जो कि नवंबर 2020 के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 27 नवंबर, 2020 को दिल्ली में 5482 मामले सामने आए थे, उसके बाद बीते दिन ही सबसे बड़ी उछाल हुई है।








