Ranchi : मंईयां सम्मान योजना में सत्यापन के बदले पैसे मांगने की मिली शिकायत के बाद रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने तीन आंगनबाड़ी सेविकाओं अर्चना सिंह, गीता कुमारी और उषा कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा है। धुर्वा की कुछ महिलाओं ने जन शिकायत कोषांग के व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजकर इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया के नाम पर उनसे पैसों की मांग की जा रही थी। मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। यदि कोई भी आंगनबाड़ी सेविका सत्यापन के बदले पैसे मांगती है, तो इसकी शिकायत तुरंत करें। ये शिकायत व्हाट्सएप नंबर: 9430328080 एवं हेल्पलाइन नंबर: 1800-890-0215 पर की जा सकती है। DC के इस सख्ती से संदेश साफ है कि भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
पैसे मांगने वाली तीन सेविकाओं को शो कॉज
Date:

TMC नेता जहांगीर खान की पुलिस ने निकाली सारी हेकड़ी, ऐसे घुमाया रोड पर…
West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में कभी...
पुलिस को देखते ही चौथी मंजिल से कूद गई विदेशी महिला… जानें क्यों
Delhi : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार...
एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…
Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...
जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…
Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...
हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…
Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...








