Latehar : बालूमाथ के आरा कोलियरी में गोलीबारी हुई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना सीसीएल की मगध कोल परियोजना के बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा कोलियरी में सोमवार की रात करीब आठ बजे हुई। जख्मी युवकों में एक शेरेगाड़ा का रहने वाला संदीप कुमार है। वहीं दूसरा रामनगर खलारी का पप्पू केसरी है। घायल दोनों युवक कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी चेन्नई राधा के ट्रांसपोर्टर बालूमाथ निवासी राजेन्द्र प्रसाद साहू (लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष) के स्टाफ हैं। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे।
इसे भी पढ़ें : कोकर में कार ने साइकिल को मारी टक्कर, घायल युवक रिम्स में भर्ती (Video)
इसे भी पढ़ें : झारखंड में पान मसाला के 11 ब्रांड पर लगा प्रतिबंध, जांच के बाद की गई कार्रवाई












