spot_img

झारखंड में पान मसाला के 11 ब्रांड पर लगा प्रतिबंध, जांच के बाद की गई कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk : झारखंड सरकार ने तंबाकू एवं निकोटिन वाले गुटका और पान मसाला के उत्पादन, भंडारण, वितरण तथा बिक्री पर राज्य में अगले एक वर्ष तक के लिए रोक बढ़ा दी है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव और राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त अरुण सिंह द्वारा जारी अधिसूचना में पान मसाला सहित गुटका पर झारखंड में एक वर्ष तक प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने का निर्णय किया गया है.

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बढ़ायी गयी है. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य में 8 मई, 2020 को अधिसूचना जारी कर प्रतिबंध लगा गया था. हालांकि इसके बावजूद झारखंड में लगातार पान मसाला और गुटका बिकने के आरोप लगते रहे हैं. एक वर्ष के लिए फिर लगा दिया गया प्रतिबंध


झारखंड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया था कि राज्य में में बिक्री होने वाले विभिन्न पान मसाले में मैग्नीशियम कार्बोनेट पाए जाने की वजह से अगले आदेश तक 11 ब्रांड्स के पान मसाला को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया गया है.पिछले साल एक साल के लिए बढ़ाए गए थे और अब पान मसाला सहित 11 तंबाकू के उत्पादों पर अगले एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया. यह निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अरुण कुमार सिंह ने आज जारी किये. जांच report में सभी पान मसालों के samples में मैग्नीशियम कार्बोनेट (chemical) पाया गया जो इंसान के लिए हानिकारण होता है.

प्रतिबंध के बावजूद झारखंड में पान मसाला बिक्री का आरोप

दूसरी ओर, झारखंड में पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है बावजूद इसके राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में आसानी से इन प्रतिबंधित गुटखों की खरीद फरोख्त हो रही है. इस तरह के आरोप लगते रहे हैं. इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की गयी थी. हाईकोर्ट ने इस बाबत राज्य सरकार ने रिपोर्ट भी तलब की थी. बहरहाल गुटखा प्रतिबंध के बावजूद राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में धड़ल्ले से बिक्री की शिकायत मिलती रही है.

 इन Brand के पान मसालों के निर्माण, भंडारण, वितरण या बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है.

1. पान पराग पान मसाला
2. शिखर पान मसाला
3. रजनीगंधा पान मसाला
4.  दिलरुबा पान मसाला
5. राज निवास पान मसाला
6. मुसाफिर पानमसाला
7. मधु पान मसाला
8. बिमल पान मसाला
9. बुहार पान मसाला
10. श्रात ब्रांड पान मसाला
11. पान पराग प्रीमियम पान मसाला

झारखंड सरकार के इस आदेश का उल्लंघन करने पर उचित और सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 और IPC 1860 के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें : आम जनता के लिए ALERT! 1 जून से हो रहे ये बड़े बदलाव…

इसे भी पढ़ें : उड़ती फ्लाइट में महिला पायलट के सामने कैप्‍टन ने की अश्‍लील हरकत, मिली ये सजा…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...