रांची : धनबाद के वासेपुर में जमीन कारोबारी लाला खान की हत्या मामले में एक शूटर को पुलिस ने रांची के कांके थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शूटर का नाम राजकुमार ठाकुर उर्फ भोला है। राजकुमार को धनबाद की बैंकमोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी विक्रांत मिंज को गुप्त सूचना मिली थी कि राजकुमार रांची में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर एक टीम को रांची भेजा गया। पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से कांके थाना क्षेत्र के जयपुर गांव से राजकुमार को धर दबोचा। साथ ही पुलिस ने एक बिना नंबर की पल्सर बाइक भी जब्त की है। पुलिस ने रविवार देर रात ही उसे धर दबोचा था।
इसे भी पढ़ें : वासेपुर में जमीन कारोबारी को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत
पुलिस गिरफ्त में आए शूटर ने कई राज खोले। अमर रवानी और पूनम पासवान दोनों का नाम बताए। उसने बताया कि इन दोनों के कहने पर ही उसने लाला खान को गोली मारी थी। अमर रवानी और पूनम पासवान से उसकी पुरानी दोस्ती थी, इसी कारण वह लाला खान की हत्या को तैयार हो गया था।

इसे भी पढ़ें : सीएम ने मांगा सुझाव, कैसा होना चाहिए अनलॉक-1, लोगों ने कहा ये…
यहां याद दिला दें कि बीते 12 मई को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित जफ्फार मस्जिद के पास बाइक सवार अपराधियों ने लाला खान के सिर में गोली मार दी थी। लाला खान हत्याकांड में पुलिस ने पूनम पासवान, राजू झाड़ी, डब्लू अंसारी, मसिर सिद्दकी उर्फ मुन्ना उर्फ माष्कर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लाला खान हत्याकांड में पुलिस को अभी भी मिस्टर खान, उसके भाई गुड्डू खान तथा भांजा दानिश के अलावा आशीष रंजन की तलाश है।













