वासेपुर में जमीन कारोबारी को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : धनबाद के वासेपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े जमीन कारोबारी लाला खान को गोली मार दी। बुधवार  दोपहर  3 बजे के आसपास जब्बार मस्जिद के पास अपराधियों ने फायरिंग की। घटना स्थल पर ही लाला ने दम तोड़ दिया। गोली मारने के बाद अपराधी भागने में कामयाब रहे। इधर, आसपास के लोग लाला को हॉस्पिटल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वासेपुर में दहशत का माहौल है।

बाइक पर चलते-चलते लाला को मार दी गोली

जमीन कारोबारी और स्कूल संचालक लाला खान को चलते-चलते गोली मारी गई। लाला खान अपनी बाइक से जब्बार मस्जिद क्रास कर रहे थे। तभी अपराधी पल्सर बाइक से आए और उनके सिर पर पिस्टल सटा कर गोली मार दी। गोली लगते ही लाला खान जमीन पर गिर पड़े। घटना के संबंध में जब्बार मस्जिद के आसपास के लोगों ने बताया कि घटना को इतनी तेजी से अंजाम दिया गया कि आसपास के लोग कुछ भी समझ नहीं पाए। गोली चलाने वाले पूरी रफ्तार से रेलवे लाइन की तरफ भाग निकले। दो अपराधियों के बाइक पर होने की बात कही जा रही है। जमीन कारोबारी लाला खान नया बाजार के रहने वाले थे। वह स्कूल मदर हलीमा का भी संचालन करते थे।

रेलवे लाइन के पास मिली दो बाइक

अपराधी एक ब्लू और एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। गोली मारकर भागने के दौरान वह धनबाद-गया रेल लाइन तक बाइक से गए। रेलवे लाइन के पास दोनों बाइक छोड़कर फरार हो गए। यहां से संभवतः दूसरी गाड़ी पर सवार होकर निकल गए।

इसे भी पढ़ें : बीच में ही मंडप छोड़कर भागे दूल्‍हे राजा, पुलिस ने ढूंढकर निकाला और फिर…

इसे भी पढ़ें : पांच बेटियों संग मां ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 ने ऐसे बचाई अपनी जान

इसे भी पढ़ें :  #CPSingh ने ऐसा क्या बोला कि CM#HemantSoren हुए प्रभावित, देखें…(Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू…

Dhanbad : धनबाद मंडल कारा में बंद 27 साल...

एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : महंगाई की मार अब सीधे किचन तक...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...