Ranchi : बदले की आग में धधकते गौरव चौधरी ने जूता दुकानदार भूपल साहू को मौत के घाट उतार दिया था। गौरव को शक हो गया था कि भूपल ने ही उसका राज खोला है। इस कारण बीते 27 मार्च को सरेशाम जूता दुकानदार का गला काट डाला। पकड़े गये गौरव चौधरी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वह टेक्निकल सेल की मदद से पकड़ा गया। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया। उन्होंने बताया कि हत्या करने का संदेही गुनहगार गौरव जूता दुकान के पास वाली गली में ही रहता है। उसने कुछ दिन पहले ही दागी बिट्टू मिश्रा के घर में चोरी की थी। लेकिन चोरी के बाद उसके दिल में डर घर कर गया, शक था कि भूपल साहू ने उसकी करतूत बिट्टू मिश्रा तक पहुंचा दी है। बिट्टू मिश्रा ने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई, लेकिन वह गौरव को पकड़ बैठा। मजबूर होकर गौरव ने चोरी का गुनाह कबूल कर लिया, पर अब बिट्टू मिश्रा उस पर दबाव बनाने लगा,”या तो पैसे लौटा, या ज़मीन मेरे नाम कर दे।” गौरव को लगा कि उसकी सारी मुसीबत की जड़ भूपल साहू हैं। उसकी आंखों में बदले की आग भड़क उठी। 27 मार्च की रात वो भूपल साहू की दुकान में घुसा, लूटपाट का बहाना बनाया, और फिर—एक वार, दो वार… चापड़ की धार ने भूपल साहू की सांसों को सदा के लिये खामोश कर दिया।
बदले की आग में मा’रा गया जूता दुकानदार, क्या बोले SSP… देखें वीडियो
Date:
IPL 2027 को लेकर BCCI का बड़ा संकेत, बदलेगा टूर्नामेंट का कैलेंडर…
Kohramlive : IPL 2027 के आयोजन को लेकर BCCI...
मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…
Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...
RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!
Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...
परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…
Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...











