spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एयरपोर्ट पर चौंकाने वाली तस्करी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : केरल के कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को वह दृश्य सामने आया, जिसने कस्टम अधिकारियों तक के होश उड़ा दिये। थाईलैंड से कुआलालंपुर होते हुये कोच्चि पहुंचे एक दंपती के बैग से 11 दुर्लभ और लुप्तप्राय विदेशी पक्षी जीवित अवस्था में मिले, ऐसे पक्षी, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई करोड़ रुपये तक पहुंचती है। जांच में खुलासा हुआ कि पक्षियों को विशेष डिजाइन वाले डिब्बों में छिपाया गया था, जहां इतनी ही हवा छोड़ी गई थी कि वे जिंदा तो रहें, मगर शोर न करें। दंपती अपने 7 वर्षीय बच्चे के साथ था, जिसने शक को और गहरा कर दिया। स्कैनिंग के दौरान लगेज में असामान्य हरकत दिखी। फिर जब बैग खोला गया, कस्टम टीम को अंदर से परिंदों की हल्की फड़फड़ाहट सुनाई दी और तस्करी का पूरा खेल सामने आ गया।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी 11 पक्षी CITES (Convention on International Trade in Endangered Species) के तहत संरक्षित प्रजातियां हैं। इनका अवैध आयात अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव संरक्षण कानूनों का गंभीर अपराध है। दंपती को मौके पर ही गिरफ्तार कर पूरा मामला वन विभाग को सौंप दिया गया। DFO मलयट्टूर कार्तिक ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू हो चुकी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। CITES प्रोटोकॉल के तहत सभी बरामद जीवित पक्षियों को पहले क्वारेंटाइन कर चिकित्सकीय जांच और फिर प्राथमिक उपचार कराया जायेगा, उसके बाद उन्हें थाईलैंड भेज दिया जायेगा, जहां उनका प्राकृतिक आवास है। यहां याद दिला दें कि बीते साल भी तिरुवनंतपुरम में भी दो लोगों से 14 दुर्लभ विदेशी पक्षी जब्त किये गये थे। endangered birds

endangered birds

endangered birds

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...