Ranchi : रिम्स में MBBS और BDS के 2019 से 2022 बैच की सभी क्लास अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई है। क्लास शुरू होने की सूचना रिम्स की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। मेडिकल छात्रों के बीच बढ़ती तनातनी और मारपीट को रोकने और साथ ही कोई अप्रिय घटना ना हो इसके मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। कुछ दिनों से चली आ रही इस तनातनी के बीच छात्रों द्वारा कैंपस और निदेशक आवास में बीते कल देर रात हंगामा किया गया था, जिसके बाद प्रबंधन ने क्लास सस्पेंड करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 2019 से 2022 बैच के सभी छात्र-छात्राओं को 20 जुलाई 2023 की शाम तक हॉस्टल खाली करने के भी निर्देश दिए गए हैं। क्लास शुरू होने पर छात्रों को अपने पैरेंट्स के साथ आकर कैंपस के नियमों का पालन करने का शपथ पत्र देना होगा जिसके पश्चात हॉस्टल का आवंटन नए सिरे से किया जाएगा। डीन (छात्र कल्याण) के कार्यालय में बुधवार को हुए आपातकालीन बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इतिहास में पहली बार, एक साथ 26 हजार पदों पर वेकैंसी
इसे भी पढ़ें : गैं’गरेप के गुनाहगार को मिली 30 साल की सजा… जानें
इसे भी पढ़ें : फिजा में जहर घोलने वाले गैंगस्टरों और गुर्गे के उठते फन को कुचल डाले : DGP
इसे भी पढ़ें : चुनौतियों के बीच राज्य के विकास को दे रहे गति : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : भीड़ चीरकर कृष्णा आगे गये तो उन्हें मिल गया अपना खोया बच्चा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…
इसे भी पढ़ें : JSCA स्टेडियम का मतलब अमिताभ चौधरी, चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसी थी शख्सियत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा, दरोगा समेत 16 की मौ*त
इसे भी पढ़ें : जापान में बोल-बम… देखें वीडियो








