Lohardaga (RAJESH SINGH) : आर-पार की तैयारी में जुटी पुलिस माओवादियों को लगातार झटका पर झटका दे रही है। माओवादियों को तब गहरा धक्का लगा, जब एक माओवादी मारा गया। सुरक्षाबलों ने अबतक जंगल में माओवादियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। अभी भी पुलिस पूरे जंगल को घेर रखा है। पुलिस का इरादा है कि कोई भी माओवादी अंदर से न बाहर जा सके, न बाहर से अंदर आ सके। बीते 8 फरवरी से चल रहे इस अभियान में सुरक्षाबलों और माओवादियों में अलग-अलग जगहों पर रूक-रूककर 8 बार मुठभेड़ हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने अबतक माओवादियों के एक दर्जन से ज्यादा बंकरों को ध्वस्त कर दिया है। साथ भारी मात्रा में माओवादियों का सामान जब्त किया है। शुक्रवार को भी लोहरदगा के पेशरार के केदली जंगल में माओवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से ताबड़तोड़ दर्जनों राउंड गोलियां चली। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी फिर जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक इंसास रायफल, एक पिस्टल, 1590 जिंदा गोलियां, 19 मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड, 13 आईईडी, 30 मीटर कोर्टेक्स वायर, 33 चार्जर, 5 पेन ड्राइव, 4 वायरलेस सेट, 1 टैब, 1 कैमरा, 187 डेटोनेटर, 13 बैट्री, विस्फोटक, वर्दी, कंबल समेत रोज इस्तेमाल की कई सामग्री मिली।
आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षाबल पूरी तरह से सतर्क हैं। फूंक-फूंक कर एक-एक कदम रख रही है। मेटल डिटेक्टर से पूरे जंगल में विस्फोटकों की जांच की जा रही है। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए हेलिकॉप्टर भी तैयार रखा गया है। सुरक्षाबल मोर्टार, बम और ऑटोमेटिक हथियार का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
माओवादियों के खिलाफ अभियान की पुलिस और सीआरपीएफ के आलाधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बुधवार को CRPF के एडीजी नितिन अग्रवाल और आईजी राजीव सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर नक्सलियों के खिलाफ जारी गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं डीजीपी नीरज सिन्हा उग्रवादियों और अपराधियों के खिलाफ सख्त हैं। 2 फरवरी को आलाधिकारियों संग मीटिंग कर सख्त और ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया था।
यहां याद दिला दें कि 9 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में भाकपा माओवादी के रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू, रंथू उरांव, छोटू खरवार, लाजीम अंसारी समेत 40-50 माओवादी जंगल में जमा हुये हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसी सूचना के बाद सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला बल के अधिकारी और जवानों को अभियान में लगाया गया।
इसे भी पढ़ें : देश की पहली Water Taxi सेवा शुरू, जानें कहां से कहां तक की होगी यात्रा
इसे भी पढ़ें : सरकार दे रही है मेडिकल स्टोर खोलने का मौका, ऐसे करना होगा अप्लाई
इसे भी पढ़ें : SP से लगाई गुहार, माई-बाप मेरी बीवी बहुत सुंदर है, मुझे…
इसे भी पढ़ें : मां और दो बच्चों की दर्दनाक मौत, बाप का हुआ ये हाल…
इसे भी पढ़ें : अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में दोषियों को सजा का ऐलान, जानिये डिटेल
इसे भी पढ़ें : 7वीं से 10वीं JPSC PT का संशोधित रिजल्ट जारी, जानिए किस कोटे से कितने हुए पास
इसे भी पढ़ें : 8 साल के मासूम के सामने बाप का मर्डर, बोला- मामा पेट पर चढ़कर…
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में फिर सड़क पर दौड़ी मौत, देखिये कैसे फूटा लोगों का आक्रोश












