Ranchi : कांग्रेस पार्टी के आदिवासी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री रामेश्वर उरांव से मुलाकात की। नेताओं ने पार्टी के अध्यक्ष को राज्य के ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराया। लैंड से संबंधित मामले, टीएसी गठन एवं रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत और किसानों के मामले को लेकर मंत्री को अपनी राय से अवगत कराया। साथ ही जेपीएससी घोटाले में शामिल अधिकारियों को दंडित करने की मांग की। विधायकों ने कहा कि कोरोना काल में सरकार बेहतर कार्य कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से संबंधित मुद्दों पर कदम उठाने का आग्रह किया। डॉ. उरांव ने मामलों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त कराया कुछ समस्या मेरे स्तर से और कुछ सरकार के संज्ञान में लाकर समाधान कर लिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में विधायक बंधु तिर्की,पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, विधायक राजेश कच्छप, विधायक भूषण बाड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकू शामिल थे।

विधायक बंधु तिर्की ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्यपाल को आगे कर बीजेपी राजनीति कर रही है। भाजपा द्वारा संघीय ढांचे पर प्रहार कराया जा रहा है। एक चुनी हुई सरकार को नीचे दिखाने की कोशिश की जा रही है, जबकि वर्तमान सरकार शुरू से ही टीएसी गठन को लेकर प्रयासरत है। भाजपा आदिवासी हितैषी होने की झूठा नाटक कर रही है। जबकि सच्चाई यह है टीएसी के गठन नहीं होने से ट्राईबल सब प्लान की राशि खर्च नहीं हुआ और झारखंड के आदिवासी डेढ़ वर्षो तक इसके लाभ से वंचित हैं।
इसे भी पढ़ें : बेड़ो में ठनका गिरने से किसान की मौत
इसे भी पढ़ें : CSP संचालक से लूटे 4 लाख रुपये, विरोध करने पर मारी गोली








