spot_img

तेंदुलकर परिवार में बजेगी शहनाई, किस रोज… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर अब मैदान की तालियों की जगह शहनाइयों की मधुर धुन गूंजने वाली है। तेंदुलकर परिवार में खुशियों ने दस्तक दे दी है। सचिन के बेटे और युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर इसी साल विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी INAS की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को मुंबई में होगी। शादी से जुड़ी रस्में 3 मार्च से शुरू होने की संभावना है। समारोह पूरी तरह निजी और सादगी भरा होगा। इस खास मौके पर सिर्फ करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे। यहां याद दिला दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने अगस्त 2025 में मुंबई के जाने-माने उद्योगपति रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की थी। यह सगाई भी बेहद सादगी, पूरी गोपनीयता के साथ संपन्न हुई थी।

सानिया: दोस्ती से रिश्ते तक का सफर

सानिया चंडोक, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त हैं। पेशे से सफल एंटरप्रेन्योर और साथ ही क्वालिफाइड वेटरनरी डॉक्टर भी हैं। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता अब सात फेरों तक पहुंचने जा रहा है। क्रिकेट की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। 2022 में गोवा के लिये रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया, वहीं, IPL में मुंबई इंडियंस से पहचान बनाई। अब IPL 2026 में अर्जुन लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में मैदान पर नजर आयेंगे।अर्जुन तेंदुलकर करने वाले हैं शादी, उनकी मंगेतर सानिया चंडोक करती क्या हैं?

सचिन तेंदुलकर का परिवार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC ने दिये दो और मौके… देखें वीडियो

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष...

कल भारी बारिश, स्कूल-आंगनबाड़ी सब बंद…

Kohramlive : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग...

डोरंडा में नवविवाहिता की मौ’त, सनसनी

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में...