spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झाड़ी में छिपकर बैठी थीं, ट्रेन के आते ही लगा दी छलांग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बिहार के बेतिया में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक विवाहिता सहित तीन युवतियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड के महनाकुली ढाला के पास की है।  खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।

Read More :नोबेल पुरस्कार के बारे में रोचक बातें | Nobel prize facts in hindi 

मां-बेटी होने की आशंका

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, चनपटिया और बेतिया रेलवे स्टेशन के बीच महनाकुली ढाला से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर ये हादसा उस वक्त हुआ जब आनंद विहार से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन वहां से गुजरी। मृतकों में दो लड़कियां और एक विवाहिता शामिल हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे में मरी दोनों लड़कियां और महिला आपस में मां और बेटी हैं।

Read More :मुलायम के वैक्सीन लगवाने पर UP के डिप्टी CM का तंज, बोले- टीका पर भ्रम फैलाने वाले अखिलेश मांगे माफी

शवों की पहचान करने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस तीनों की पहचान करने में जुट गई है। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में महना रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने बताया कि दो लड़की और एक महिला पहले से ही झाड़ी में छिपकर बैठी हुई थीं। जैसे ही ट्रेन आई तीनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।

Read More :बिल्डिंग का एक हिस्‍सा ढहा, मलबे में कई लोग दबे, एक की मौत, 5 जख्‍मी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...

जिसे सहारे की जरूरत थी, वही बन गया लोगों का सहारा…

Bihar : जिंदगी ने बचपन से ही जिनके हिस्से...

जुड़वां भाइयों की एक जैसी शक्ल ने बढ़ाई पुलिस की उलझन, खुला चौंकाने वाला सच…

Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में...

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...