MUMBAI : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा इलाके में रविवार की मध्यरात्रि को चार माले की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह (Collapsed) गया। इसके मलबे में कई लोग दब गए। एक 28 साल के शख्स की मौत और एक महिला समेत 5 लोगों के जख्मी होने की खबर है। बीएमसी (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) कर्मियों ने 11 लोगों को बचाया। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Read More :नोबेल पुरस्कार के बारे में रोचक बातें Nobel prize facts in hindi
ह्यूमन चेन बनाकर फायर ब्रिगेड को लोग कर रहे मदद
मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने बताया कि हादसे के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस डिपार्टमेंट की टीम मौके पर तुरंत पहुंची। उन्होंने लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। राहत-बचाव कार्य अभी चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लोग ह्यूमन चेन बनाकर मलबा हटाने में फायर ब्रिगेड की मदद कर रहे हैं।
Read More :21 जून से 18+ नागरिकों को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन, #PMMODI ने की घोषणा






