spot_img

मां-बाप को खिला देती थी नींद की दवा, फिर अंधेरी रात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : मोबाइल पर अजनबी से दोस्ती कयामत बन गई। देर रात तक मोबाइल में लगी रहनेवाली 15 साल की एक लड़की इतनी खतरनाक हो गई कि हर रात अपने मां-बाप को खाने में नींद की दवा खिला देती और फिर अंधेरी रात घर से निकल प्रेमी से मिलने चली जाती थी। इसके बाद भोर में घर लौटती थी। बेटी के बर्त्ताव में आये बदलाव पर मां को शक हो गया। एक रात मां-बाप दोनों बिना खाये सोने का नाटक किये। देर रात बेटी के घर से निकलते ही उसके पीछे हो लिये। बेटी अपने प्रेमी के संग रंगे हाथ पकड़ी गई। तब प्रेमी धमकी देकर वहां से भाग निकला। कभी-कभी प्यार के नाम पर रची गई साजिश घर की दहलीज के भीतर ही सबसे खतरनाक साबित होती है। गोरखपुर के गुलरिहा थाना इलाके से सामने आया मामला केवल कानून नहीं, समाज और परिवार तीनों के लिये चेतावनी है। इल्जाम है कि एक युवक वीरू निषाद ने महज 15 साल की किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे ऐसा कदम उठाने के लिये उकसाया, जिसे सुनकर रूह कांप गई।

युवक के कहने पर लड़की रोज अपने माता-पिता के खाने में नींद की दवा मिलाती थी, ताकि दोनों गहरी नींद में सो जायें और वह रात के अंधेरे में चुपचाप घर से निकलकर उससे मिलने जा सके। लड़की की मां ने पुलिस और मीडिया को बताया कि बीते कुछ दिनों से बेटी का व्यवहार बदला-बदला सा था। रात में घर से गायब रहती और सुबह लौटकर आती थी। सवाल दागने पर लड़की चुप्पी साध लेती थी, तब शक गहराया, माता-पिता ने निगरानी शुरू की। इसी दौरान पता चला कि लड़की के पास एक मोबाइल फोन है, जिस पर वह देर रात तक किसी से बात करती रहती थी। माता-पिता ने
सच्चाई पकड़ने के लिये एक खामोश फैसला लिया, एक रात जानबूझकर खाना नहीं खाया और बेटी को बिना बताये
सोने का नाटक किया। रात में बेटी माता-पिता को सोता समझकर घर से बाहर निकली। पिता चुपचाप उसके पीछे हो लिये। कुछ दूरी पर बेटी को युवक के साथ देखकर दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। खुद को घिरता देख आरोपी युवक गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुये अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन दहशत में आ गये। मां के बयान पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी वीरू निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार युवक को खोज रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...