“पापा को जगाना मत”… बोलकर घर पर रखी रही पति की डेड बॉडी… देखें फिर क्या हुआ

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्‍नी ने पलंग की पट्टी से पीटकर अपने पति का पहले मर्डर कर दिया। रात भर उसके साथ ही सोती रही। सुबह उठकर बच्चों को बताया कि पापा को जगाना नहीं और अपने ब्यूटी पार्लर में काम करने के लिए चली गई। दिन भर ब्यूटी पार्लर में काम किया। शाम को लौटी और मुंह हाथ धोकर खाना बनाया। इसके बाद बच्चों को खिलाकर उन्हें सुला दिया। वह खुद भी सो गई। देर रात जब माहौल बिल्कुल शांत हो गया तो पति की डेड बॉडी खींचकर अपने दरवाजे के सामने फेंक दी। इसके बाद सुबह उठकर नाटक करने लगी कि मेरा पति शराब पीकर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पहली बार पुलिस को भी ऐसा ही लगा। लेकिन छानबीन के बाद सच सामने आ ही गया। जानकारी मिलने के बाद पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पीने का आदी था अतुल

मामला बछरावां थाना इलाके के सहगों पश्चिम गांव का है। यहां का रहने वाला अतुल शराब पीने का आदी था। पत्नी अन्नू ब्यूटी पार्लर चलाकर बच्चों का पालन पोषण करती थी। अतुल खुद भी कुछ कमाता नहीं था। वह अन्नू के पैसे भी शराब में उड़ा देता था। उसकी पिटाई भी करता था। इसी से तंग आकर अन्नू ने भयंकर फैसला लिया और मौके की तलाश में जुट गई।  बीते 15 दिसंबर को अतुल देर रात शराब पीकर आया और अन्नू को पीटने लगा। अन्नू ने मौका पाकर पलंग की पट्टी से उसके सिर पर वार किया। जब वह बेहोश हो गया तो उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। विश्वजीत श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : खींच के ले जाता रहा आदमखोर, चिल्लाती रही मां… फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें : मिड-डे मील खाकर स्टूडेंट्स का हुआ यह हाल, फिर टीचर ने किया यह काम… देखें

इसे भी पढ़ें :केंद्र ने जारी किया सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स, इन राज्यों ने मारी बाजी… देखें

इसे भी पढ़ें :₹500 कम होगा LGP सिलिंडर का दाम, जानें कब और कहां

इसे भी पढ़ें : धोनी के नाम पर कमाने वाले धराये… जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...

चौपारण थाना परिसर में लगा जनसुनवाई दरबार, बढ़ाई चिंता…

Chouparan(Krishna Paswan) : गांव-देहात में जमीन विवाद और आपसी...

CM हेमंत सोरेन से मिला ओडिशा का प्रतिनिधिमंडल…

Ranchi : झारखंड और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक...

संगीत की सुरमयी शाम और रेन डांस में झूमे स्कूली बच्चे…

Chouparan(Krishna Paswan) : गर्मी की छुट्टियों के बीच चौपारण...