40 दिन के लिए अस्त होंगे शनि देव, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय ज्योतिष शास्त्र में कर्मफल दाता और न्याय के देवता माने जाने वाले शनि देव आज 13 मार्च को शाम 7:13 बजे मीन राशि में अस्त हो रहे हैं। खगोलीय गणना के अनुसार शनि अब करीब 40 दिनों तक अस्त अवस्था में रहेंगे और 22 अप्रैल 2026 को सुबह 4:49 बजे पुनः उदय होंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह सूर्य के बेहद करीब आ जाता है तो वह अस्त हो जाता है, जिससे उसकी शक्ति कुछ समय के लिए कमजोर हो जाती है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस दौरान शनि के कठोर प्रभाव कम हो जाते हैं, जिससे कई राशियों को राहत मिलती है। खासतौर पर वृषभ, सिंह और धनु राशि के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है।

वृषभ राशि : रुके हुये काम तेजी से पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन और सराहना मिल सकती है। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन भी बेहतर रहेगा।

सिंह राशि : करियर में नई जिम्मेदारियां और बड़े अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को बड़े सौदे मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव कम होगा।

धनु राशि : यह समय नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और परिवार से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

ज्योतिषियों के अनुसार इस दौरान बड़े निवेश से पहले सोच-विचार करना चाहिये। साथ ही शनिवार को तिल के तेल का दीपक जलाना और शनि चालीसा का पाठ करना सभी राशियों के लिए शुभ माना गया है।

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

इसे भी पढ़ें : रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की...

रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ...

डबल म’र्डर से तहलका…

Delhi : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...