Kohramlive : शेनेल ईरानी की आज शादी हो गई। उसने आज अर्जुन भल्ला के संग सात फेरे लिये और दोनों परिणय सूत्र में बंध गये। दोनों की शादी राजस्थान के नागौर में बने पांच सौ साल पुराने ऐतिहासिक खींवसर फोर्ट में हुई। पूरे खींवसर किले को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस हाई प्रोफाइल शादी को बहुत ही पर्सनल रखा गया था।

शादी में ईरानी और भल्ला परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। बेटी की शादी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बहुत ही खुश नजर आईं। जमकर डांस भी किया। खींवसर फोर्ट की एक खास जगह पर दूल्हा और दुल्हन के वरमाला हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनके पति जुबिन ने खास मेहमानों को ही शादी में न्योता दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस खास शादी के लिए धोरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। रेतीले धोरों को लाइट्स और फूलों से सजाया गया था। कालबेलिया डांस हुई। राजस्थानी सॉन्ग पर जमकर धमाल हुआ।

दिन भर शादी के रस्मों की अदायगी होती रही। अर्जुन भल्ला विंटेज कारों के काफिले में बारात लेकर पहुंचे थे। गुरुवार की सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक रेगिस्तान में नाश्ता हुआ। दिन के 11 बजे चूड़ा की रस्म हुई। दिन के 12:30 बजे लंच हुआ। दोपहर करीब 3 बजे फोर्ट से ही ढोल-नगाड़ों के साथ बारात भी निकली।

बारात पहुंचने पर दुल्हन पक्ष की तरफ से दूल्हे पक्ष के लोगों को साफा पहनाया गया। इसके बाद बारात का जोरदार स्वागत हुआ। वरमाला की रस्म पूरी की गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम बेहद ही शानदार तरीके से किया गया। वहीं, अब शेनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला की शादी के बाद रिसेप्शन के लिए भी एक खास जगह को चुना गया। पूल साइड पर रिसेप्शन हुआ।
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व के खेल में मारा गया था विजय उरांव : SP
इसे भी पढ़ें :7 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौ*त, रूह कंपा गया हादसे का मंजर
इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया और हॉस्टल मेस से समोसा-कचौरी बाहर, जानिए प्रशासन ने क्या किया बदलाव
इसे भी पढ़ें :घूसखोर FSO धराया… देखें कहां
इसे भी पढ़ें :सब सहेली का तो बच्चा भी हो गया, मेरा भी लगा दें जुगाड़, ”पिंकी” का खत हुआ वायरल
इसे भी पढ़ें :बाराती-शराती में मारधाड़, दूल्हा-दुल्हन भी धुनायें…देखें क्यों












