spot_img

सब सहेली का तो बच्चा भी हो गया, मेरा भी लगा दें जुगाड़, ”पिंकी” का खत हुआ वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : ”हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया है बियाह के बाद। मन बड़ी मायूस हो रहा है ई सब सोच सोच के। आपको पता है हम बड़ी टेंशन में हैं। आप तो लव मैरिज कर लिए, लेकिन हमर मैरिज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधुल्य संग वन साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उमर में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे थे नौकरी लगेगा तो प्रपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रही। एक तो भैंकेंसी (वैकेंसी) नहीं आता है और भैंकेंसी आता भी है तो पेपरे लीक हो जाता है।” इस अल्फाज के साथ किसी पिंकी का खत खूब वायरल हो रहा है। पिंकी ने यह खत बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव के नाम लिखा है। इस खत में पिंकी ने बेरोजगारों का दर्द कुछ इस तरह बयां किया है कि खत खूब वायरल हो रहा है। हालांकि खत लिखने वाली पिंकी कौन है, कहां की है, यह बातें तो अबतक सामने नहीं आई है। वहीं डिप्टी CM तेजस्वी यादव की तरफ से भी अबतक कोई प्रतिक्रिया मीडिया में नहीं आई है। यह खत मगही में बड़े शानदार और लाजवाब तरीके से लिखा गया है।

वायरल हो रहा पिंकी का खत, कुछ यूं है,

डियर तेजस्वी जी, उप मुख्यमंत्री, बिहार

आपको पता है हम बड़ी टेंशन में हैं। आप तो लव मैरिज कर लिए, लेकिन हमर मैरिज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधुल्य संग वन साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उमर में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे थे नौकरी लगेगा तो प्रपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रही। एक तो भैंकेंसी (वैकेंसी) नहीं आता है और भैंकेंसी आता भी है तो पेपरे लीक हो जाता है। ई सब देखते देखते लगता है इहो वैलेंटाइन अइसहीं पार हो जाएगा और हम परपोज (प्रपोज) भी ना कर पाएंगे। हम उधर कंपटीशन की तैयारी में लगल हैं और बाबू जी मने मन हमारे बियाह की तैयारी में। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया है बियाह के बाद। मन बड़ी मायूस हो रहा है ई सब सोच सोच के। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे।

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, क्रूरता की शिकार बच्ची लौटेगी घर

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग शहर में जंगली हाथी की एंट्री, महिला बनी शिकार

इसे भी पढ़ें :धू-धूकर जलने लगी कार, 5 थे सवार

इसे भी पढ़ें :4 बच्चों की मां को मिली भयानक मौ*त, सड़कों पर दिखा लोगों का गुस्सा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...