Kohramlive : समय से पहले और जरूरत से ज्यादा दुल्हन पक्ष के लोगों के जुट जाने से बवाल हो गया। हालांकि इल्जाम यह भी है कि लेनदेन और खाने को लेकर बाराती-शराती में मारधाड़ हो गई। दूल्हा-दुल्हन तक को नहीं छोड़ा गया। बात इतनी बिगड़ गई कि शादी टूट गई। मामला थाना तक पहुंच गया। दुल्हन पक्ष ने इल्जाम लगाया कि अंतिम घड़ी में बतौर दहेज उनसे और 1 लाख रुपये की डिमांड कर दी गई, वहीं दूल्हा पक्ष का इल्जाम था कि दुल्हन पक्ष को शाम को 4 बजे के समय बुलाया गया था, लेकिन दुल्हन पक्ष ज्यादा लोगों के साथ दोपहर के समय ही आ गये। तब खाना तैयार नहीं था। शाम का खाना तय हुआ था। इसी बात पर हंगामा खड़ा कर दिया। नतीजा रिश्ता जुड़ने से पहले ही टूट गया। यह चौंकाने वाला मामला यूपी के हयातनगर से उछलकर सामने आया है।
घटना को लेकर जो बातें उछलकर मीडिया में आई है, उसके अनुसार यूपी के मुरादाबाद के दलपतपुर में रहनेवाले एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी हयातनगर में रहनेवाले एक युवक से तय की थी। शादी की तारीख 7 फरवरी तय हुई थी। दुल्हन पक्ष ने हयातनगर आकर ही शादी करने की बात कही थी। इसके लिये एक मैरिज हॉल बुक कर लिया गया था। पहले से तय तिथि के मुताबिक दुल्हन पक्ष के लोग मंगलवार की दोपहर 2 बजे ही मैरिज हॉल पहुंच गये। दुल्हन पक्ष के 150 लोगों का आना तय हुआ था, पर 200 लोग पहुंच गये। वहीं इन्हें शाम 4 बजे आने का समय दिया गया था, पर ये लोग 2 बजे ही पहुंच गये। इसी बात को लेकर हंगामा बरप गया। कुछ जिम्मेदार लोग आगे आकर बिगड़ते माहौल को ठीक-ठाक करने की भरपूर कोशिश की। कुछ हद तक कामयाब हो गये, लेकिन दोनों पक्षों के मन में एक दूसरे के प्रति खरोंच लग चुकी थी। रात में शादी के एक रस्म के दौरान एक बार फिर से दोनों में टसल हो गया। बात इतनी बिगड़ गई कि मारधाड़ शुरू हो गई। इसके बाद एक दूसरे पर इल्जाम लगाने का दौर शुरू हो गया। दुल्हन पक्ष शादी करने से साफ इंकार कर गया। मामला थाना तक पहुंचा। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई लिखित आवेदन अबतक नहीं मिला है।
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, क्रूरता की शिकार बच्ची लौटेगी घर
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग शहर में जंगली हाथी की एंट्री, महिला बनी शिकार
इसे भी पढ़ें :धू-धूकर जलने लगी कार, 5 थे सवार
इसे भी पढ़ें :4 बच्चों की मां को मिली भयानक मौ*त, सड़कों पर दिखा लोगों का गुस्सा




