Kohramlive : इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका दिया गया है, वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। BCCI सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार ओपनर यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में जगह दी गई है। T20 में हर्षित राणा का भी डेब्यू होगा। शिवम दुबे, जितेश शर्मा, ऋषभ पंत और आवेश खान को जगह नहीं मिली। T20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जायेगा। उसके बाद 6 फरवरी से 3 वनडे की सीरीज शुरू होगी। मोहम्मद शमी 14 महीने बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 19 नवंबर 2023 को भारत के लिये आखिरी मैच खेला था।
संभावित टीम
भारत की T20 टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, यशस्वी जयसवाल, नितीश रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती।










