BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले में पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद सरफराज उर्फ गुड्डू बताया जाता है। पीड़ित महिला के भाई द्वारा नवादा थाने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पति के मोबाइल फोन से उसकी पत्नी की नंगी तस्वीर पुलिस को मिली है।
इसे भी पढ़ें : लौट जाओ बहिन, दिन रात यहां रौंदा जाता है देह… देखें वीडियो
2019 में हुई थी शादी
मिली जानकारी के मुताबिक आरा के नवादा थाना के एक मोहल्ले के रहने वाले सरफराज से एक युवती की शादी 22 अक्टूबर 2019 को हुई थी। पीड़ित युवती को अंदाजा नहीं था कि उसका पति उसकी जिंदगी को बर्बाद कर देगा।
तलाक लेने के लिए बनाता है दबाव
पीडि़ता के भाई ने आरोप लगाया था कि सरफराज उर्फ गुड्डू उसकी बहन को अलग अलग ढंग से प्रताड़ित करता है। तलाक लेने के लिए दबाव बनाता है। उसकी बहन का नग्न तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। सरफराज ने यह भी धमकी दी थी कि उसके पास और भी नग्न फोटो हैं। इसलिए बहन को बोलो की कोर्ट में जाकर उसे तलाक दे दे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें : IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…












