कोहराम लाइव डेस्क : बांग्लादेश के ऑलराउंडर क्रिकेटर शाकिब के आईपीएल में खेलने की चाहत को झटका लगा है। उनके आग्रह को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ठुकरा दिया है। भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंध में नया नियम जोड़ने का फैसला किया है। खिलाड़ियों की हाल की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शाकिब को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही भिड़े कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता
बीसीबी अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया आग्रह
उल्लेखनीय है कि अप्रैल में श्रीलंका के खिलाफ राष्ट्रीय टीम की तरफ से टेस्ट मैच खेलने के शाकिब भारत में आईपीएल में खेलना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने आग्रह किया था। यह बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन को स्वीकार नहीं हुआ। नजमुल ने कहा, ‘हम खिलाड़ियों के साथ (2021 के लिए) नया अनुबंध करेंगे। इसमें इसका स्पष्ट जिक्र होगा कि कौन किस प्रारूप में खेलना चाहता है। उन्हें हमें सूचित करना होगा।
इसे भी पढ़ें : रांची में रह कर काम कर रहे छत्तिसगढ़ के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
बोर्ड को भेजे गए पत्र में शाबि ने स्पष्ट किया था मंतव्य
बीसीबी प्रमुख ने स्पष्ट किया कि शाकिब को आईपीएल में खेलने से रोकने का कोई मतलब नहीं बनता, जबकि उन्होंने हाल में बोर्ड को भेजे गए पत्र में अपना मंतव्य स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘क्या हम शाकिब को आईपीएल में जाने से नहीं रोक सकते, वह खेल सकते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते हैं।






