spot_img
spot_img
spot_img

NCB दफ्तर पहुंचे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज मुंबई के NCB दफ्तर पहुंचे। जेल से रिहाई के बाद आर्यन पहली बार NCB ऑफिस पहुंचे हैं। आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत की शर्तों में ये शामिल था कि आर्यन हर शुक्रवार को NCB दफ्तर हाजिरी देने पहुंचेंगे। उसी शर्त के तहत आर्यन NCB ऑफिस पहुंचे और करीब 1 घंटे बाद वो वापस भी लौट गए। शाहरुख खान और उनकी निर्माता पत्नी गौरी के बेटे आर्यन खान 29 दिनों की लंबी निगरानी को खत्म करते हुए 30 अक्टूबर को आर्थर रोड सेंट्रल जेल (एआरसीजे) से रिहा होकर अपने घर ‘मन्नत’ पहुंचे थे। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश के मुख्य अंश को उपलब्ध कराया, जिसमें आर्यन खान और मामले के सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा पर 14 शर्तें लगाई गई हैं। तीनों को एक-एक लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राश की दो जमानत पर रिहाई का आदेश दिया गया है।

  • आर्यन को अपना पासपोर्ट  NDPS कोर्ट के पास जमा करना होगा।
  • आर्यन को हर शुक्रवार एनसीबी के ऑफिस में हाजिरी देनी होगी।
  • आर्यन NDPS कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते।
  • एनसीबी आर्यन को जब बुलाएगी तो उन्हें हाजिर होना होगा।
  • पुलिस की इजाजत के बिना मुंबई से बाहर नहीं जा सकते।
  • केस के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें।
  • दूसरे आरोपियों से संपर्क ना करें।
  • बेल के लिए 1 लाख का बॉन्ड।
  • गवाहों को प्रभावित और सबूतों से छेड़छाड़ न हो।

Read More : ‘Chandigarh kare aashiqui’ का मोशन पोस्टर रिलीज, तस्वीर आई सामने

Read More : झारखण्ड के स्कूल-कॉलेजों में लागू होंगे एनसीसी के नये पाठ्यक्रम

Read More : दिवाली के बाद ग्रुप सी के 22000 पदों पर होगी बहाली

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...