spot_img

झारखण्ड के स्कूल-कॉलेजों में लागू होंगे एनसीसी के नये पाठ्यक्रम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांचीः झारखण्ड के स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी के नये पाठ्यक्रम की योजना लागू की जायेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। साथ ही च्वाईस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम की नीति के तहत इसे कोर्स में शामिल किया जायेगा। उक्त बातें बिहार-झारखण्ड एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल एम इन्द्राबालन ने करमटोली चौक के नजदीक स्थित एनसीसी कैंपस में दी।

मेजर जनरल एम इन्द्रबालन ने बताया कि अब तक एनसीसी द्वारा कैडेट्स प्रशिक्षण में कई तरह के बदलाव किये गये हैं। जिसमें नई शिक्षा पद्धति के अनुरूप विश्वविद्यालय में विषय के तौर पर कार्यान्वयन का अनूठा कदम है। नई योजना के तहत एनसीसी कैडेट्स के परफॉर्मेंस में मार्क्स का फायदा मिलेगा साथ ही एकेडमिक रूप से मान्यता मिल सकेगी। अब तक एक्स्ट्रा कैरिकूलम के तहत एनसीसी की ट्रेनिंग होती थी और राज्य की नीतियों के अनुसार ही कैडेट्स को लाभ मिल पाता था। मेजर जनरल ने कहा कि ऐसे कॉलेज और स्कूलों को भी चिन्ह्ति किया जायेगा जो एनसीसी ट्रेनिंग की मान्यता लेकर बैठे है तथा वो एक्ट के आधार पर प्रशिक्षण का कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि ऐसे कॉलेज और स्कूलों को जिनका परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं है, उन्हें एनसीसी एक्ट के तहत नोटिस दिया जायेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण के लिये नये प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गयी है।

ncc
ncc

मेजर जनरल एम इन्द्रबालन ने कहा कि झारखण्ड राज्य में नेवल कैडेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। पतरातू में इसका प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि तिलैया डैम में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रस्ताव तैयार है और इस संबंध में सीएम और मुख्य सचिव ने स्वीकृति दे दी है। उम्मीद है कि जल्द ही तिलैया डैम में भी प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया जायेगा।

मेजर जनरल एम इन्द्रबालन ने एनसीसी कैडेट्स को भी संबोधित करते हुए नई नीतियों और एनसीसी प्रक्षेत्र में नई शिक्षा नीतियों की भी जानकारी दी तथा कैडेट्स के सवालों का जवाब भी दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रिगेडियर मनीष त्रिपाठी, कर्नल एच के पाठक सहित एनसीसी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...