कोहराम लाइव डेस्क : संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश ने सेक्स वर्कर्स को कोविड-19 का वैक्सीन यानी टीका लगाने की शुरुआत की है। जान लें कि कोरोना के खिलाफ जंग में अब तक 40 या इससे ज्यादा उम्र के 3 करोड़ लोगों को कोविड-19 का टीका यहां लग चुका है। बांग्लादेश ने एस्ट्रेजेनेका की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) इन लोगों को लगवाई है। अब यहां सेक्स वर्कर्स को भी कोरोना का टीका लगावाया जा रहा है। हालांकि इनके लिए कोई उम्र सीमा नहीं रखी गई है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : खूंटी महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह को ACB ने दबोचा, 15 हजार ले रही थी घूस
इंडिया से खरीदे हैं 30 मिलियन डोज
बांग्लादेश ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की एस्ट्रेजेनेका वैक्सीन के 30 मिलियन डोज भारत से खरीदे हैं। इसके अलावा को-वैक्स इनिशिएटिव के जरिये भी बांग्लादेश को 68 मिलियन डोज दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें :घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…
दौलतिया में है 1900 यौनकर्मियों का घर
बांग्लादेश के दौलतदिया (Daulatdia) शहर में सेक्स वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया। यहां करीब 1900 यौनकर्मियों के घर हैं। यहां देश का सबसे बड़ा वेश्यालय है। दौलतदिया के स्वास्थ्य प्रमुख आसिफ महमूद ने कहा कि कम से कम 100 सेक्स वर्कर्स को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें :नामकुम के मोबाइल दुकान में चोरी, 4 लाख का सामान ले उड़े चोर
अफवाहों की वजह से मन में था डर
यहां की एक सेक्स वर्कर ब्यूटी 40 साल की हैं। वह पहले कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर डरी हुई थीं। इसकी वजह थी कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाहें। उन्होंने सुना कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से लोगों की मौत हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों के आश्वास्त करने के बाद उन्होंने वैक्सीन ली। ब्यूटी ने कहा कि हमें ये बात समझ में आ गई कि हम हर दिन कई लोगों से मिलते हैं, इसलिए संक्रमण की चपेट में आने का खतरा ज्यादा है।












