झारखंड में 23 से 29 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द…

Date:

spot_img

Ranchi : अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिये बेहद जरूरी है। खासकर आसनसोल, आद्रा, पुरुलिया और टाटानगर की ओर जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है। रेलवे ने आद्रा मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 23 से 29 नवंबर तक यह कार्यक्रम निर्धारित है। इसके चलते कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ का परिचालन बीच रास्ते तक ही होगा। वहीं, बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस को भी जरूरत पड़ने पर निर्धारित समय से देरी से चलाया जा सकता है।

सात दिनों तक नहीं चलेगी आसनसोल-आद्रा मेमू

रेलवे के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, ट्रेन संख्या 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर 23 नवंबर से 29 नवंबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू पैसेंजर का परिचालन 24, 27 और 29 नवंबर को रद्द रहेगा। इससे रोजाना इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, टाटानगर और आसनसोल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिये भी जरूरी सूचना है। ट्रेन संख्या 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू पैसेंजर 24, 26, 27 और 29 नवंबर को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। आद्रा से ही यह ट्रेन वापस रवाना होगी। यानी इन चार दिनों में आद्रा और आसनसोल के बीच इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। ऐसे में आसनसोल तक जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

आद्रा तक ही चलेगी आसनसोल-पुरुलिया मेमू

ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू पैसेंजर 26 नवंबर को आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होगी। ट्रेन आद्रा से ही वापस आसनसोल के लिये रवाना होगी। इस दिन आद्रा और पुरुलिया के बीच ट्रेन का परिचालन नहीं किया जायेगा। रेलवे ने ट्रेन संख्या 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस को लेकर भी यात्रियों को सतर्क किया है। 24, 27 और 29 नवंबर को जरूरत पड़ने पर इस ट्रेन को 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जा सकता है। यानी यात्रियों को इस ट्रेन के सफर में अतिरिक्त समय लग सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों के परिचालन की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ध्यान दें: ट्रेन रद्द होने और आंशिक परिचालन की तारीखें अलग-अलग हैं। इसलिये टिकट बुक करने या स्टेशन के लिये निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर और तारीख जरूर मिलान कर लें।

इसे भी पढ़ें :

सेना के WhatsApp ग्रुप में ISI की सेंध, घुस रहे पाकिस्तानी जासूस…

Kohramlive : सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), सीमा...

अयोध्या से नेपाल तक सीधी ट्रेन इस रोज से शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन…

Kohramlive : रामायण की आस्था से जुड़े भारत और...

झारखंड विधानसभा में अब तक 22 विधायक हो चुके हैं सम्मानित…

Ranchi : झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर...

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन…

Ranchi :  झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के...

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, मकानों में आ’गजनी…

Kohramlive : बांग्लादेश के नरैल जिले में शुक्रवार को...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: