सात दिन की सुहागरात…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की पवित्रता, शादी की सात फेरों की मर्यादा और इंसानी भरोसे, सबको कटघरे में खड़ा कर दिया। सात दिन पहले शादी की शहनाई बजी थी, वहीं आज उसी घर से एक जवान दूल्हे की अर्थी उठी है। परशुरामपुर के बेदीपुर गांव का अनीस की 13 नवंबर को रूखसाना के साथ शादी हुई थी, शादी के सात दिन बाद ही अनीस को मौत के घाट उतार दिया गया। रूखसाना ने अपने प्रेमी रिंकू कनौजिया के साथ मिलकर ये घोर पाप किया। वह रिंकू से शादी करना चाहती थी, पर घरवालों ने उसकी शादी अनीस से कर दी। अंधे प्रेम ने इंसानियत की आखिरी सीमा भी लांघ दी। बीती रात अनीस बाजार से लौट रहा था। बस घर से डेढ़ सौ मीटर दूर थी, इतने करीब कि उसके घर की रोशनी भी दिख रही होगी, मगर किस्मत ने वहीं उसकी लौ बुझा दी। एक बाइक आई। दो युवक उतरे। रास्ता पूछने का बहाना और फिर सिर में सीधी गोली। धड़ाम से गिर पड़ा अनीस और रात की हवा में एक गोली की गूंज हमेशा के लिये दर्ज हो गई। लोग दौड़े, पर हत्यारे अंधेरे में बाइक फर्राटे से उड़ाकर निकल चुके थे। अनीस को अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कुछ देर इलाज चला और वह दुनिया छोड़ गया। इसी बीच पुलिस ने जांच शुरू की और पहली नजर में ही रुखसाना संदिग्ध लगी। मोबाइल कॉल डिटेल्स ने वह राज खोल दिया, जिसे दुल्हन ने अपने घूंघट में छुपा रखा था। रुखसाना दो दिन पहले ही मायके महुआडाबर चली गई थी। वहीं रिंकू के साथ आखिरी योजना बनी और अगले ही दिन अनीस का कत्ल। पुलिस ने दो घंटे के भीतर रुखसाना और रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। बाइक चलाने वाले नाबालिग को भी पकड़ लिया गया। एक पूरा गांव हक्का-बक्का है। लोगों को सहसा यकीन नहीं हो पा रहा है कि कैसे कोई दुल्हन कातिल बन सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

स्कूल टॉपर बनने पर परिवार ने भगवान को चढ़ाई चांदी की किताब…

Kohramlive : राजस्थान की वीरभूमि चित्तौड़गढ़ में CBSE 12वीं...

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...