Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में एक नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोग्या हॉस्पिटल, जो बजाज शोरूम के सामने संचालित है, में मरीजों के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। इल्जाम है कि हॉस्पिटल के संचालक प्रकाश सोनी बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सीय डिग्री के इलाज कर रहे हैं।
पीड़ितों के मुताबिक, अस्पताल और उससे जुड़े नर्सिंग होम में गलत इलाज और पैसे की ठगी की जा रही है। मरीजों को बेहतर सुविधा और देखभाल का भरोसा देकर बुलाया जाता है, लेकिन इलाज के नाम पर केवल आर्थिक शोषण होता है। कई परिवारों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के दौरान लापरवाही की वजह से मरीजों की स्थिति गंभीर हो गई, कुछ मामलों में जान तक जोखिम में पड़ गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह के फर्जी नर्सिंग होम पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल, यह मामला पूरे क्षेत्र में गंभीर चिंता और आक्रोश का विषय बना हुआ है।






