spot_img
spot_img

भारत के नाम हुई सीरीज, इंग्लैंड को 49 रनों से रौंदा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त जीत हासिल कर टी-20 सीरीज जीत ली है। भारत ने इस मैच को 49 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।  इंग्लैंड को भारत ने 170 रनों का लक्ष्य दिया था।  भारत की दमदार बॉलिंग के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों की एक ना चली । टीम इंडिया की बल्लेबाजी खत्म हुई तो लगा कि 170 रन कहीं कम ना पड़ जाएं, लेकिन भारतीय टीम की बॉलिंग ने ऐसा कमाल किया कि इंग्लैंड दूर-दूर कहीं टिक नहीं पाया।  इंग्लैंड की टीम सिर्फ 121 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई।

बॉलर्स का दमदार प्रदर्शन

टीम इंडिया की तरफ से बॉलिंग में सबसे बड़े हीरो भुवनेश्वर कुमार साबित हुए, जिन्होंने तीन विकेट झटके। भुवी ने एक बार फिर अपनी स्विंग से कमाल दिखाया और शुरुआत में दोनों ओपनर्स को जल्दी पवेलियन लौटा दिया।  भुवनेश्वर ने अपने स्पेल में सिर्फ 15 रन दिए।  भुवी को इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

 

रवींद्र जडेजा ने बचाई  टी-20 सीरीज टीम इंडिया की लाज

इस मैच में भी टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ शुरुआत की।  कप्तान रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत ओपनिंग करने आए और हर किसी को हैरान कर दिया।  दोनों के बीच 49 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसमें रोहित शर्मा के तूफानी 31 रन शामिल हैं।  पहली बार ओपनिंग करने आए पंत ने 26 रन बनाए।  भुवी के अलावा जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिले।  जबकि हार्दिक पंड्या और हर्षल पटेल भी 1-1 विकेट ले गए।  इंग्लैंड की ओर से मोइन अली ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, अंत में डेविड विली ने 33 रन बनाए लेकिन कोई भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाया।  टीम में वापसी कर रहे विराट कोहली एक ही रन बना पाए।  उनके अलावा सूर्यकुमार यादव (15), हार्दिक पंड्या (12) रन बनाकर फ्लॉप हुए।  अंत में टीम इंडिया की लाज रवींद्र जडेजा ने बचाई, जिन्होंने 29 बॉल में 46 रन बनाए और टीम इंडिया के स्कोर को 170 तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

Kohramlive : श्रीलंका के दांबुला में रविवार को भारत...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...