- चौतरफा तेजी के कारण लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप हुआ 197.80 लाख करोड़ रुपये
कोहराम लाइव डेस्क : 20 दिसंबर को दोपहर 02:34 बजे Sensex 436 अंकों की बढ़त के साथ 49,834.82 तक पहुंच गया। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दिखी। शेयरों में 2-2% की तेजी आई। BSE पर 3,118 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,586 बढ़त और 1,362 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। चौतरफा तेजी के चलते लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 197.80 लाख करोड़ रुपये हो गया
इसी तरह निफ्टी भी 136 अंक ऊपर 14,657.40 पर कारोबार करता दिखा। कंसेशन एग्रीमेंट की खबर के बाद अदाणी पोर्ट का शेयर 4.43% के ऊपर कारोबार करता दिखा। इसी तरह विप्रो और UPL के शेयरों में भी 3-3% की बढ़त दिखी। NTPC और श्री सीमेंट के शेयरों में 1-1% से ज्यादा गिरावट दिखी।
इसे भी पढ़ें :लुटेरी दुल्हन, शादी का झांसा देकर ऐसा लगाया चूना कि…
इंडिगो पेंट्स का IPO खुला
पेंट्स सेक्टर की कंपनी इंडिगो पेंट्स का IPO बुधवार से खुला। कंपनी ने इसके जरिये 1,176 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इंडिगो पेंट्स में सिकोइया कैपिटल की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी 300 करोड़ रुपए के लिए शेयर जारी करेगी। ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 58.40 लाख शेयर जारी किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें :नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के कार्यक्रम में भाग लेंगे पीएम
एशियाई बाजार में कारोबार रहा सपाट
बुधवार को एशियाई बाजार में सपाट कारोबार हो रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.71% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.47% की बढ़त के साथ बंद हुआ है। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.40% नीचे बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों में बढ़त दर्ज की गई। इसमें नैस्डैक इंडेक्स 1.53% ऊपर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 0.81% ऊपर बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।
इसे भी पढ़ें :…और 14 लोगों की हो गई दर्दनाक मौत, डेढ़ दर्जन घायल








