Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा सपाही नदी में अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण नदी किनारे जुट गये। किसी के चेहरे पर हैरानी थी तो किसी की जुबां पर एक ही सवाल, आखिर यह शव यहां पहुंचा कैसे? शव नदी के अंदर काफी दूर घास में बुरी तरह उलझा हुआ था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। स्थानीय कुछ ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की पहचान इमरान अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इमरान इरबा में किराये के मकान में रहकर प्राइवेट ड्राइवर का काम करते थे और इसी से अपना जीवन-यापन करते थे। हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से पहचान और मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी। घटनास्थल के पास ही एक पानी की टंकी भी मौजूद है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले भी इसी इलाके में नदी से एक शव बरामद हुआ था। सुने क्या बोले स्थानीय लोग…
इरबा सपाही नदी में श’व मिलने से सनसनी… देखें वीडियो#Ranchi #Ormanjhi #Irba #DeadBodyFound #SapahiRiver #PoliceInvestigation pic.twitter.com/oNUYTX1fwK
— KohramLive (@KohramLive) October 3, 2026





