Ranchi : बिहार सरकार में मंत्री रहे बंदी उरांव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने सोमवार देर रात अपने हेहल बगीचा स्थित आवास पर आखरी सांस ली। बंदी उरांव का जन्म 16 जनवरी, 1932 में गुमला के पुसो गांव में हुआ था। वह करीब 90 वर्ष के थे।
इसे भी पढ़ें : कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू, जानिए किस राज्य का क्या है हाल, धनबाद में क्यों लगा कर्फ्यू
बंदी उरांव नें 1980 में गिरिडीह जिले के एसपी के पद की नौकरी से त्यागपत्र दिया था। कार्तिक उरांव की प्रेरणा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। पूर्व शिक्षा मंत्री सह बंदी उरांव की बहू गीता श्री उरांव ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुमला के पैतृक गांव में बुधवार को किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : बिहार के बाद अब बंगाल और असम में भी कांपी धरती, इतनी तीव्रता से आया भूकंप
इसे भी पढ़ें : BREAKING : भूकंप@Bihar : पटना, किशनगंज समेत कई इलाकों में कांपी धरती






