spot_img

वरिष्ठ नागरिकों को फिर से रेलवे में मिल सकता है ये लाभ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कल के बजट में वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट पर छूट बहाल करने और कैपिटल गेन टैक्स के नियमों में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में सरकार ने इस छूट को बंद कर दिया। महामारी खत्म होने के बाद भी यह सुविधा दोबारा शुरू नहीं की गई। साल 2019 तक भारतीय रेलवे मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों की टिकट बुकिंग पर वरिष्ठ नागरिकों को छूट दी जाती थी, 60 साल या उससे अधिक उम्र के पुरुषों को 40% और 58 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को 50% की छूट मिलती थी। वहीं, एक बार फिर कैपिटल गेन टैक्स के नियमों में बदलाव की संभावना है। कैपिटल गेन टैक्स वह टैक्स है जो प्रॉपर्टी, शेयर या म्यूचुअल फंड की यूनिट्स बेचने पर होने वाले लाभ पर लगाया जाता है, यह टैक्स दो तरह का होता है। शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन। निवेशकों और आम लोगों को उम्मीद है कि सरकार इस बार कैपिटल गेन टैक्स की दरों में कमी करेगी या नियमों को सरल बनायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...