spot_img

NTPC की चट्टी बरियातू से कोयला भेजना शुरू, लोगों ने किया खुशी का इजहार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

HAZARIBAGH (SUNIL SAHU) : NTPC के बड़ी कोयला खनन परियोजना चट्टी बरियातू कांटाघर से कोयला भेजने का काम आज से शुरू हो गया। NTPC के निदेश (वाणिज्यिक) चंदन कुमार मंडल और क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) पार्थ मज़ूमदार ने कोयला से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखा विदा किया। यह कोयला आज नॉर्थ करणपुरा प्लांट के लिए भेजा गया। यहां याद दिला दें कि कोयला निकालने का काम इसी साल बीते 21 अप्रैल को शुरू हुआ था। वहीं आज से अलग-अलग प्लांट में कोयला भेजने का काम शुरू हो गया। पकरी बरवाडीह, दुलंगा और तलाईपल्ली परियोजनाओं के साथ-साथ यह परियोजना भी अब एनटीपीसी के विभिन्न संयंत्रों को कोयला उपलब्ध करायेगी। कोयला उत्पादन के लिए ओपन कास्ट खनन की तकनीक शावल डम्पर का इस्तेमाल किया जा रहा है।  चट्टी बरियातु परियोजना का कुल खनन योग्य कोयला भंडार लगभग 152 एमएमटी है। निदेशक मंडल और मजूमदार ने ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार जताया। वहीं बोले कि इनके सहयोग से ही यह संभव हो पाया। यहां से कोयले की अनवरत आपूर्ति होते रहेगी। इस परियोजना के अंतर्गत चट्टी बरियातु, जोरदाग और पगार गाँव आते हैं । इस परियोजना की शुरुआत कर एनटीपीसी ने अपने इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ा है, जो भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

7  MTPA  क्षमता के आधार पर खदान की संभावितआयु लगभग 25 साल है। चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में खनन कार्य शुरू होने के 1 महीने के अंदर ही यानी 21 मई को कोयले के सीम को स्पर्श कर लिया गया था।
NTPC इस परियोजना से प्रभावित हुये गांव वालों के हक और उनके भला के लिये काम करते रहता है। कुछ दिन पहले गांव के 110 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कराया गया। सामुदायिक अस्पताल के लिए एंबुलेंस एवं दिव्यांग ग्रामीणों के लिए ट्राई साइकिल का वितरण भी किया गया है। इस साल NTPC ने 96 स्कूल के शौचालयों की मरम्मत एवं पानी की सुविधा का ख्याल रखा।  ग्रामीण स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाया गया। वहीं पढ़ने-लिखने के सामान भी बांटे। कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए 30 लोगों का चयन किया गया है।

आज के समारोह में नॉर्थ कर्णपुरा के प्रमुख ताजिंदेर गुप्ता, केरेडारी परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब, महाप्रबंधक तरूण कोनार, एवं केरेडारी-चट्टी बरियातु परियोजना के सभी अधिकारी एवं एम.डी.ओ के सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :हाथियों की गरज से खौफ में बीती सारी रात, देखें क्या कर डाला…

इसे भी पढ़ें :Jacqueline Fernandez को पट‍ियाला हाईकोर्ट से मिली राहत

इसे भी पढ़ें :किरोन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, Mumbai Indians के बैटिंग कोच नियुक्त

इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ, BSF के DG ने जताई चिंता

इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

spot_img

Related articles:

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...