उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक डिजिटल चक्रव्यूह तैयार किया है। इसके तहत सूबे में अब इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट देखने वालों पर पैनी नजर रखेगी। यानी ऐसे लोगों की अब खैर नहीं। खबरों के अनुसार अश्लील कंटेंट देखने पर 1090 की वेबसाइट पर एक मैसेज भी अलर्ट होगा, जिससे उस व्यक्ति का डाटा 1090 के पास सेव हो जाएगा और अगर उस व्यक्ति द्वारा कोई जुर्म किया जाता है, तो उसे डाटा के आधार पर पकड़ लिया जाएगा।
इसके साथ ही महिलाओं को जागरूक करते हुए जो महिलाएं इंस्टाग्राम, फेसबुक से जुड़ी है। उनके लिए 1090 मुहिम चलाएगा और उनको संदेश के जरिए जागरूक कराया जाएगा। 1090 की तरफ से ‘जिसको सुधार न पाई मास्टर जी की छड़ी, उसके लिए 1090 की हथकड़ी.’छिछोरों के न चलेंगे हथकंडे जब 1090 चलाएगी उन पर डंडे’ जैसे मैसेज जाएंगे। इसके अलावा, ‘गुंडे बदमाशों से पीछा छुड़ाना है तो 1090 पर कॉल लगना है’, विपत्ति में सहारा है, 1090 हमारा है’, डरने की क्या बात ‘1090 है तुम्हारे साथ’. जैसे मैसेज भी भेजे जाएंगे।
यूपी पुलिस महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकने के लिए ये योजना तैयार की है। डिजिटल चक्रव्यूह के तहत इंटनेट पर बार-बार अश्लील कंटेंट खोजने और देखने वाले पर पैनी नजर रखी जाएगी।
Read More : ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़खानी और मारपीट, मनचलों से ऐसे भिड़ी छात्रा
Read More : कुएं से मिला दो दिनों से लापता ASI का शव, जांच में जुटी पुलिस















